Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड: कश्मीर फाइल्स बेस्ट फिल्म, आरआरआर फिल्म ऑफ द ईयर
- February 21, 2023 Author : Team Fact India JP
The Fact India: मुंबई में सोमवार की शाम को एक रंगारंग कार्यक्रम में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल अवार्ड दिया गया। एसएस राजामौली की आरआरआर को फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया है। कश्मीर फाइल्स को बेस्ट फिल्म का सम्मान दिया गया। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया।
अवॉर्ड सेरेमनी सोमवार शाम मुंबई में हुई। रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। कांतारा फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी को बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर चुना गया। वरुण धवन को भेड़िया के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया। अनुपम खेर को कश्मीर फाइल्स के लिए मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर चुना गया। रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विद्या बालन को जलसा के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस दिया गया। आर बाल्की (फिल्म चुप) को बेस्ट डायरेक्टर के सम्मान से नवाजा गया।
‘द कश्मीर फाइल्स’ का डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट कर फिल्म को मिले इस सम्मान की जानकारी दी और खुशी व्यक्त की। बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर समय-समय पर विवाद होते रहे हैं। जब तमाम सुपरस्टार्स की फिल्में फ्लॉप हो रही थी, तब ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया था। कश्मीर और कश्मीरी पंडितों के हालात पर बनी यह फिल्म लोगों को हकीकत के करीब लगी। बता दें, दादा साहेब फाल्के सिनेमा के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। फिल्म समारोह निदेशालय ने बीती रात वर्ष 2023 के विजेताओं की सूची की घोषणा की। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 समारोह मुंबई में हुआ।
दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड की सूची देखें
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म – द कश्मीर फाइल्स
- फिल्म ऑफ द ईयर – आरआरआर
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – आलिया भट्ट (गंगूभाई काठियावाड़ी)
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर- वरुण धवन (भेड़िया)
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस- विद्या बालन (जलसा)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- आर बाल्की (चुप)
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफर- पीएस विनोद (विक्रम वेधा)
- मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर – ऋषभ शेट्टी (कंटारा)
- सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – मनीष पॉल (जुगजग जीयो)
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- सचेत टंडन (मैय्या मैनु-जर्सी)
- सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) – नीति मोहन (मेरी जान – गंगूभाई कठियावाड़ी)
- सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज – रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस (हिंदी)
- मोस्ट वर्सटाइल एक्टर- अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स)
- श्रेष्ठ टेलीविजन सीरीज – अनुपमा
- टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – फ़ना (इश्क में मरजावां) के लिए ज़ैन इमाम
- टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – तेजस्वी प्रकाश (नागिन)
- फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2023: रेखा
- Post By Team Fact India