Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
55 का दूल्हा और 25 की दुल्हन, लोग दूल्हे के कदम की जमकर कर रहे तारीफ
राजस्थान के दौसा जिले में हुई एक शादी अब चर्चा में है. क्योंकि शादी करने वाला दूल्हा 55 साल का है और दुल्हन की उम्र उसकी आधी यानि 25 साल है। वहीं, युवती से शादी करने वाले 55 साल के युवक की उसके गांव के लिए जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए खबर के बारे में बताते है। दरअसल, दौसा जिले के लालसोट के नवरंग पुरा गांव के रहने वाले बल्लू राम उर्फ बलराम की शादी नापा का बास की रहने वाली विनीता से 3 मई को बड़ी ही धूमधाम के साथ हुई। अब यह शादी चर्चा पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है. क्योंकि दूल्हे की उम्र 55 साल है तो दुल्हन 25 साल की है। शादी के पीछे की वजह भी हैरान करने वाली बताई जा रही है। दुल्हन दिव्यांग है और वह चलने में पूरी तरह असमर्थ है, वहीं बल्लू राम पूर्ण रुप से स्वस्थ हैं।
बताया गया कि बीते 31 साल से बल्लू गांव में मौजूग मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना में जुटा हुआ है और भोले बाबा की भक्ति के कारण उसके मन में कभी शादी का विचार नहीं आया। बल्लू राम के सात बहन भाई हैं, लेकिन उम्र के अंतिम पड़ाव में उसने शादी करने का निर्णय लिया। फिर बल्लू के लिए परिवार-रिश्तेदारों ने लड़की ढूंढना शुरू कर दिया।
एक दिन बल्लू को जानकरी लगी कि नापा का बास की रहने वाली विनीता दिव्यांग है और उसकी शादी नहीं हो रही है। ऐसे में 31 वर्ष तक भोले बाबा की सेवा करने वाले बल्लू राम ने विनीता से शादी करने का निर्णय लिया है।
विनीता के परिवार का कहना है कि विनीता जब 12 साल की थी तब आंगन में लगे पेड़ से नीचे गिरने से उसकी रीड़ की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया था। सालों तक उसका इलाज कराया, लेकिन विनीता का कमर के नीचे का हिस्से ने काम करना बंद कर दिया। बेटी के दिव्यांग होने के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। परिवार के मुताबिक बीच में उसके लिए रिश्ता आया था। मगर, वह लड़का भी दिव्यांग था। ऐसे में विनीता का ख्याल कौन रखता इसकी समस्या सामने खड़ी हो रही थी। फिर जब बल्लू राम का रिश्ता आया तो हम लोग राजी हो गए।
दोनों परिवारों ने बल्लू और विनीता का रिश्ता तय किया और फिर तीन मई को दोनों की पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी कराई गई। बल्लू शेरवानी और साफा पहनकर बारातलेकर पहुंचा था। विनीता के परिवार की महिलाओं ने बल्लू का स्वागत किया और शादी की रस्में निभाईं।
फेरों के वक्त विनीता को उसके भाई ने गोद में उठाया था। ऐसे बल्लू और विनीता ने अग्नि के साथ फेरे लिए। इसके बाद शादी की बाकी की रस्मों को निभाया गया।

- Post By Manish