Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

25 दिन बाद कोरोना के डेली केस पांच हजार से कम, आठवें दिन भी सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट, 4,282 नए केस मिले, 14 की मौत

The Fact India: देश में कोरोना की रफ्तार थमती हुई नजर आ रही है। 25 दिन बाद कोरोना के रोजाना केस पांच हजार से कम आए। बीते 24 घंटे (रविवार) में 4,282 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 6,037 लोग ठीक हुए हैं जबकि 14 लोगों ने इस बीमारी से अपनी जान गंवा बैठे हैं। देश में 25 दिन पहले चार अप्रैल को पांच हजार से कम नए केस मिले थे। उस दिन 4,435 नए केस मिले थे। देश में लगातार आठवें दिन कोरोना के सक्रिय केस में गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल 47,246 सक्रिय केस हैं। इससे पहले 12 अप्रैल को 44,998 लोगों का इलाज जारी था।

 

22 अप्रैल को कोरोना के 10,112 नए मामले मिले थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से लगातार नए केस 10 हजार से कम मिल रहे हैं। रविवार (23 अप्रैल) को 6,904 नए केस सामने आए थे, 16 लोगों की मौतें हुई थीं। सोमवार (24 अप्रैल) को 6,934 नए संक्रमित मिले थे। वहीं 24 लोगों की मौतें हुई थीं। मंगलवार (25 अप्रैल) को 9,629 केस दर्ज किए गए थे और 29 लोगों की मौतें हुई थीं। वहीं, बुधवार (26 अप्रैल) को भी 9,355 केस सामने आए थे। गुरुवार (27 अप्रैल) को 7,533 नए केस मिले थे। 44 लोगों को मौतें हुई थी।

 

शुक्रवार (28 अप्रैल) को 7,171 केस मिले थे और 40 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार (29 अप्रैल) को 5,874 नए केस सामने आए और 25 लोगों की मौत हुई। देश में पिछले 24 घंटे में 4,282 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 2,443 केस सिर्फ 5 राज्यों में हैं। बीते 24 घंटे में केरल में 942 नए केस मिले, 1,329 लोग ठीक हुए, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 10,730 सक्रिय मरीज हैं।

 

महाराष्‍ट्र में 425 नए केस सामने आए और 499 लोग ठीक हुए। एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। फिलहाल 4,005 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्‍ली में 405 नए केस आए, जबकि 3 लोगों की मौत हुई। वहीं 811 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 3,031 सक्रिय मरीजों की संख्‍या है। उत्‍तर प्रदेश में 351 नए केस मिले, एक मरीज की मौत हुई है। वहीं 434 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 2,897 एक्टिव केस है। हरियाणा में 320 नए केस मिले, एक की भी मौत नहीं हुई है। वहीं 455 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 3,830 एक्टिव केस है।

25 दिन बाद कोरोना के डेली केस पांच हजार से कम, आठवें दिन भी सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट, 4,282 नए केस मिले, 14 की मौत

You May Also Like