Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
38%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
13%
फिल्मों को हिट करने के लिए
38%
कुछ बता नहीं सकते
13%
Total count : 8

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत से पहले हरियाणा में किसानों की धर-पकड़, दिल्लीं जा रहीं महिलाएं हिरासत में,पत्रकार खदेड़े गए

नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत से पहले हरियाणा में किसानों की धर-पकड़, दिल्लीं जा रहीं महिलाएं हिरासत में,पत्रकार खदेड़े गए
Santosh Pandey
May 27, 2023

The Fact India: पहलवानों के समर्थन में 28 मई को नए संसद भवन के सामने होने वाली महिला महापंचायत से पहले शनिवार शाम में हरियाणाम में किसानों की धरपकड़ शुरू हो गई। किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस उन्‍हें हिरासत में ले रही है। पंजाब से दिल्ली जा रहा महिलाओं का एक जत्था शाम को अंबाला के मंजी साहिब गुरुद्वारे में पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गुरुद्वारे के गेट पर भी पुलिस जवान तैनात हैं। वहीं, उत्‍तर प्रदेश में किसान नेता राकेश टिकैट और भाकियू के संगठन मंत्री राजकुमार करनावल को नजरबंद कर दिया गया है।

 

इधर, पहलवानों ने जंतर-मंतर पर शनिवार रात 9 बजे इमरजेंसी प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही पत्रकारों को जंतर-मंतर से खदेड़ दिया। पहलवानों का दावा है कि पुलिस पत्रकारों को उन तक नहीं पहुंचने दे रही। उधर, किसान नेता राकेश टिकैत ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि महिला महापंचायत में जाने से रोकने के लिए उनके कार्यकर्ताओं के पीछे पुलिस फोर्स लगा दी गई है। अगर रात 10 बजे तक पुलिस फोर्स नहीं हटाई गई तो वह 11 बजे दोबारा लाइव होकर कार्यकर्ताओं से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली निकलने को कहने को मजबूर हो जाएंगे।

 

यूपी के आगरा में भी भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्‍ता राकेश टिकैत को नजरबंद कर लिया गया है। टिकैत ने कहा है कि कल (28 मई) दिल्ली जाने से पहले ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस उनके कार्यकर्ताओं के घर पहुंच रही है। कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। टिकैत ने चेतावनी दी है कि अगर रात तक पुलिस नहीं हटाई गई तो वह 11 बजे फेसबुक पर लाइव आएंगे। अगर पुलिस नहीं हटी तो किसान ट्रैक्टर से अपने घरों से निकलेंगे और फिर जल्द ही वापस नहीं लौटेंगे। मेरठ में भाकियू के उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री राजकुमार करनावल के घर भी भारी पुलिस फोर्स पहुंची। तब वह जनसंपर्क में लगे हुए थे। घर पहुंचने पर उन्हें नजरबंद कर लिया गया।

नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत से पहले हरियाणा में किसानों की धर-पकड़, दिल्लीं जा रहीं महिलाएं हिरासत में,पत्रकार खदेड़े गए

You May Also Like