Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
38%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
13%
फिल्मों को हिट करने के लिए
38%
कुछ बता नहीं सकते
13%
Total count : 8

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री, रिजिजू से वापस लिया गया मंत्रालय, पृध्वी विज्ञान मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई

बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री, रिजिजू से वापस लिया गया मंत्रालय, पृध्वी विज्ञान मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई
Santosh Pandey
May 18, 2023

The Fact India: अर्जुनराम मेघवाल अब नए कानून मंत्री होंगे। किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय वापस ले लिया गया है। रिजिजू को पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। मेघवाल फिलहाल संसदीय मामलों के राज्‍य मंत्री भी हैं। मंत्रिमंडल में हुए इस बदलाव का का नोटिफिकेशन राष्ट्रपति भवन ने जारी किया है। 2021 में रविशंकर प्रसाद से कानून मंत्रालय लेकर किरेन रिजिजू को सौंपा गया। 2019 में उन्हें खेल मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था।

 

मोदी कैबिनेट में हुए फेरबदल को लेकर कांग्रेस का बयान भी आया है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा है कि अपनी छवि बचाने के लिए मोदी सरकार ने अपने कानून मंत्री की बलि देकर अच्छा किया। जजों की नियुक्तियों और अदालतों पर टिप्पणियों से मोदी सरकार के लिए रिजिजू ने मुश्किलें खड़ी कर दी थी। मदुरै से कांग्रेस सांसद मनिक्कम टैगोर ने कहा कि वे बहुत अच्छे खेल मंत्री थे। लेकिन कानून मंत्री के रूप में फेल रहे।

 

बता दें कि किरेन रिजिजू न्‍यायधीशों पर टिप्पणियों को लेकर कई बार सुर्खियों में आए। कॉलेजियम को लेकर उनका बयान काफी चर्चा में रहा। उन्‍होंने कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। रिजिजू ने सेवानिवृत हुए जजों के बारे में कहा था कि कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप के हिस्सा बन गए हैं।

 

मंत्रालय बदलने के बाद किरेन रिजीजू का बयान भी सामने आ गया है। उन्‍होंने कहा कि देश के मुख्‍य न्‍यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जजों को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में कानून मंत्री की जिम्मेदारी उठाना सम्मान की बात है।

 

अर्जुनराम मेघवाल राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद है। इस सीट से वो जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। अर्जुनराम मेघवाल को मोदी 2.0 सरकार में संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री के साथ भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। मोदी के पहले कार्यकाल में अर्जुनराम मेघवाल के पास केंद्रीय जल संसाधन, गंगा विकास, संसदीय कार्य मंत्री और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का प्रभार था। अर्जुनराम मेघवाल प्रदेश में पार्टी का बड़ा दलित चेहरा हैं। 66 वर्षीय अर्जुनराम मेघवाल रिटायर्ड आईएएस हैं। मूलत: बीकानेर के किसमीदेसर गांव निवासी मेघवाल का लंबा प्रशासनिक अनुभव है।

बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री, रिजिजू से वापस लिया गया मंत्रालय, पृध्वी विज्ञान मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई