Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
500 शरणार्थियों से भरी नाव भूमध्य सागर में लापता, इंजन ठीक से नहीं कर रहा था काम; 24 घंटों से इटली की लाइफ सपोर्ट शिप कर रही तलाश

The Fact India: भूमध्य सागर में 500 शरणार्थियों से भरी एक नाव लापता हो गई है। माइग्रेंट्स की नावों पर नजर रखने वाली संस्था अलार्म फोन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। संस्था के मुताबिक लापता नाव में एक नवजात और एक गर्भवती महिला मौजूद है। नाव लिबिया के बेंगाजी पोर्ट से 320 और इटली से 400 किलोमीटर की दूरी पर थी तभी शरणार्थियों से उनकी नाव का आखिरी बार संपर्क हुआ था। उस समय उसका इंजन ठीक से काम नहीं कर पा रहा था। इटली के इमरजेंसी एनजीओ ने बताया कि उनकी लाइफ सपोर्ट शिप शरणार्थियों की नाव को 24 घंटे से ढूंढ रही है। उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इटली के कोस्टगार्ड ने गुरुवार को ही दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर 1094 शरणार्थियों की जान बचाई है। ये लोग भी समुद्र में भटक गए थे। दरअसल, हिंसा वाली जगहों से शरणार्थियों का अपने देश छोड़कर यूरोप आना लगातार जारी है। अंतर्राष्ट्रीय कानून के मुताबिक इन्हें वापस नहीं भेजा जा सकता है। इटली में नावों के जरिए अब तक 47 हजार शरणार्थी आ चुके हैं। जो पिछले साल के मुकाबले 18 हजार ज्यादा है।
एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ग्रीस ने अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर सोमालिया, इरिट्रिया और इथियोपिया से बचकर ग्रीस में पनाह लेने गए प्रवासियों को बोट में बैठाकर वापस भेज दिया। इनमें कई बच्चे भी शामिल थे। हालांकि ग्रीस की सरकार ने इस आरोप पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
यूरोप में सीरिया और इराक से आने वाले लोगों की तादाद 2015 और 2016 में काफी तेजी से बढ़ी थी। जिसके चलते वहां माइग्रेशन को लेकर बने नियम काफी सख्त कर दिए गए हैं। ब्रिटेन में भी छोटी नाव में सवार होकर गैर कानूनी तरीके से प्रवेश करने वाले प्रवासियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
