Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा के काम की तारीफ की, कहा- भाजपा राज में बना भामाशाह डेटा सेंटर राजस्थान की बड़ी उपलब्धि
- April 21, 2023 Author : Santosh Pandey
The Fact India: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इशारो ही इशारों में सचिन पायलट पर निशाना साधा है। वहीं, भाजपा राज में बने भामाशाह सेंटर की तारीफ की है। सिविल सर्विसेज डे पर हुए कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने कहा कि राजनीति में बहुत लोग आते हैं लेकिन बहुत कम लोग ही कामयाब होते हैं। ब्यूराक्रेसी में वही लोकप्रिय होता है जो अहंकार घमंड छोड़कर काम करता है।
गहलोत ने कहा कि भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर भले भाजपा राज में बना लेकिन राज्य के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। ब्यूरोक्रेसी के बिना गुड गवर्नेंस का सपना पूरा होना संभव नहीं है। अपने पिछले कार्यकाल में मैंने आईटी के लिए तीन फीसदी बजट रखा था। आज आईटी के क्षेत्र में राजस्थान देश में नंबर वन है उसमें अफसरों का भी योगदान है।
गहलोत ने कहा कि मैं इंदिरा गांधी के साथ उप मंत्री रहा। राजीव गांधी के समय मंत्री बन गया। नरसिम्हा राव के साथ में इंडिपेंडेंट चार्ज का मंत्री रहा। मुझे ब्यूरोक्रेसी के साथ में बहुत करीब से काम करने अनुभव है। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि वर्तमान में देश जहां तक पहुंचा है उसमें ब्यूरोक्रेसी की बहुत बड़ी भूमिका है। सिविल सेवा का सम्मान आज भी बना हुआ है। यह सिविल सेवा ही देश को एक रखती है। सरकार आती-जाती है लेकिन सिविल सर्विसेज है उसकी भूमिका बहुत बड़ी होती है।
सीएम गहलोत ने कहा कि राजनीति हो या ब्यूरोक्रेसी, हर जगह गिरावट आई है। दोनों ही जगह आई गिरावट को रोकने के लिए हम लोगों को आगे आना होगा। आज देश में जांच एजेंसीज पर दबाव है। उसमें अफसर भी आते हैं। चाहे ज्यूडिशरी हो या ब्यूरोक्रेसी, इनकम टैक्स, ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग सब दबाव में काम कर रहे हैं। यह देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। अगर दबाव में देश चलेगा तो यह देश हित में नहीं होगा।
गहलोत ने कहा कि मेरे मिशन को कामयाब करना अफसरों के हाथ में है। कोरोना के समय में आप सब ने प्रदेशवासियों ने जिस तरह से मिशन को कामयाब किया उससे पूरे देश में राजस्थान की इज्जत बढ़ी है। मैंने पहले कैबिनेट की बैठक में ही अपना मेनिफेस्टो मुख्य सचिव के सामने रख दिया था और को मैंने कह दिया कि चुनाव में हमारा वादा किया वह इसके आधार पर हमें आगे चलना है। मुझे यह कहते हुए खुशी है पहली बार सीएम बनने से लेकर आज तक अफसरों ने पूरी तरह से उसको निभाया है। इसलिए आज हम कह सकते हैं कि हमने जनता से किए वादे पूरे किए हैं।
- Post By Santosh