Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
राहुल की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस बोली- लोकतंत्र बचाने के लिए जेल जाएंगे, शाम पांच बजे मीटिंग
- March 24, 2023 Author : Santosh Pandey
The Fact India: लोकसभा स्पीकर द्वारा शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। इस फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे। शाम पांच बजे दिल्ली में पार्टी ने मीटिंग बुलाई है। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस से झड़प हुई। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। कर्नाटक में भी कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार को हिरासत में लिया गया है।
इस फैसले से पहले कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों ने पहले संसद और फिर दिल्ली की सड़क पर विरोध मार्च किया। विपक्षी दलों ने विजय चौक तक मार्च निकाला। विपक्षी सांसदों ने ‘लोकतंत्र खतरे में है’ लिखे हुए पोस्टर लिए थे। 14 विपक्षी दल शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। इन दलों का आरोप है कि विपक्षी नेताओं को टारगेट करने के लिए केंद्र सरकार सीबीआई-ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। इस मामले में पांच अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगी।
कांग्रेस दफ्तर के बाहर राहुल की सजा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। कर्नाटक में कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार हिरासत में लिए गए। संसद की राज्यसभा दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया था। लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई थी। यह फिर शुरू हो गई है। संसद में गुरुवार सुबह नारेबाजी और शोर-गुल के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 24 मार्च तक स्थगित कर दी गई।
वहीं, लोकसभा शुरू होते ही पीएम मोदी की मौजूदगी में विपक्षी सांसद वेल में आकर अदानी मुद्दे पर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। कार्यवाही स्थगित हुई तो इसके बाद विपक्षी नेताओं ने पार्लियामेंट के गेट नंबर 1 पर प्रदर्शन किया। उन्होंने 'वी वॉन्ट जेपीसी', 'मोदी सरकार डाउन-डाउन', 'मोदी सरकार शेम-शेम' जैसे नारे लगाए। लोकसभा में रिपोर्ट्स पेश होने के बाद स्पीकर ने नियम 377 के तहत चर्चा शुरू कराने की बात कही। विपक्षी सांसदों ने जेपीसी की मांग को लेकर तख्तियां लहराईं और नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद कार्यवाही शाम 6 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
- Post By Santosh