Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

देश में कोराना की रफ्तार हुई धीमी, सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार से कम, बीते 24 घंटे में 5,874 नए मामले मिले, 25 की मौत

देश में कोराना की रफ्तार हुई धीमी, सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार से कम, बीते 24 घंटे में 5,874 नए मामले मिले, 25 की मौत
Santosh Pandey
April 30, 2023

The Fact India: देश में कोरोना की रफ्तार थमती नजर आ रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मरीज अब 50 हजार से भी कम हो गए हैं। बीते 24 घंटे में (शनिवार) कोरोना के 5,874 नए मामले सामने आए हैं। 20 दिन बाद छह हजार से कम नए केस मिले हैं। वहीं, 8,148 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि शनिवार को 25 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई। 10 अप्रैल को छह हजार से नीचे 5,676 नए केस मिले थे। फिलहाल देश में 49,015 सक्रिय मरीज हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को 49,622 लोगों का इलाज जारी था।

 

22 अप्रैल के बाद से लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट हो रही है। 22 अप्रैल को कोरोना के 10, 112 नए मामले मिले थे, 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से लगातार नए केस 10 हजार से कम मिले हैं। रविवार (23 अप्रैल) को 6,904 नए केस सामने आए थे, 16 लोगों की मौतें हुई थीं। सोमवार (24 अप्रैल) को 6,934 नए संक्रमित मिले थे। वहीं 24 लोगों की मौतें हुई थीं।

 

मंगलवार (25 अप्रैल) को 9,629 केस दर्ज किए गए थे और 29 लोगों की मौतें हुई थीं। वहीं, बुधवार (26 अप्रैल) को 9,355 केस सामने आए थे। गुरुवार (27 अप्रैल) को 7,533 नए केस मिले थे। 44 लोगों को मौतें हुई थी। शुक्रवार (28 अप्रैल) को 7,171 केस मिले थे और 40 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को 5,874 नए केस सामने आए और 25 लोगों की मौत हुई।

 

देश में पिछले 24 घंटे में 5,874 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 3,193 केस सिर्फ पांच राज्यों में हैं। केरल में शनिवार को 1,159 नए केस मिले, 1,837 लोग ठीक हुए, जबकि 10 लोगों की मौत हो गई। दिल्‍ली में 564 नए केस सामने आए और 976 लोग ठीक हुए। एक की मौत हुई है। फिलहाल 3,440 एक्टिव केस हैं।

 

हरियाणा में 519 नए केस आए। एक भी मौत नहीं हुई। वहीं 517 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां सक्रिय मरीजों की संख्‍या 3,965 हैं। महाराष्‍ट्र में 489 नए केस मिले, 1 की मौत हुई है। वहीं 1,126 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। यहां 4,079 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। उत्‍तर प्रदेश में 462 नए केस मिले, 4 की मौत हुई है। वहीं 716 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 2,981 एक्टिव केस है।

देश में कोराना की रफ्तार हुई धीमी, सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार से कम, बीते 24 घंटे में 5,874 नए मामले मिले, 25 की मौत

You May Also Like