Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

दिग्विजय बोले-हे महाकाल! दूसरे सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों, ज्योतिरादित्य ने भी किया पलटवार, कहा- दिग्विजय जैसे देशविरोधी पैदा न हों

The Fact India: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रदेश की सियासत गरमा रही है। एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी शुरू हो गई है। इस क्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हे प्रभु! हे महाकाल! दूसरे ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों। जवाब में सिंधिया ने इसी अंदाज में दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि हे प्रभु महाकाल! कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार भारत में पैदा न हों।

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। उन्‍होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 15 महीने में हमारे धनाढ्य विधायक कमाई में लग गए और बिक गए। हमारे अनुसूचित जाति-जनजाति के विधायकों को भी ऑफर आए थे। उन्होंने 25-25, 50-50 करोड़ के ऑफर ठुकरा दिए, लेकिन बड़े-बड़े महाराजा बिक गए। आगामी चुनाव में विशेष ख्याल रखेंगे कि इस बार हमारा प्रत्याशी टिकाऊ हो, ना कि बिकाऊ। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटना का जिक्र करते हुए दिग्विजय ने कहा कि जब देश में नोटबंदी हुई थी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इससे आतंकी घटनाएं रुक जाएंगी। पहले घाटी में आतंकी हमले होते थे। अब जम्मू तक पहुंच गए हैं। 370 हटाने के बाद रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय के आंकड़े बता रहे हैं कि आतंकवादी घटनाएं बढ़ी हैं।

 

दिग्विजय ने कहा कि जम्मू में हुई आतंकवादी घटनाओं में चाइनीज कारतूस भी मिले हैं। ये नई बात सामने आई है कि चीन की ओर से भी आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन दिया जा रहा है। महाकाल लोक को लेकर दिग्विजय ने कहा कि इसके लिए कमलनाथ की सरकार ने 350 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी। अब देखिए जो भी ठेकेदार आएगा, वो गुजरात का रहता है। ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की मूर्ति का काम भी गुजरात के ठेकेदार को मिला है। पहले नि:शुल्क दर्शन होते थे, अब गर्भगृह के 700, शीघ्र दर्शन के 250 और भस्म आरती के 200 रुपए लगते हैं। उन्‍होंने कहा कि महाकाल मंदिर के आसपास की जमीन आरएसएस ने ले ली और पूरी तरह से व्यवसायीकरण कर दिया गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इनकी मानसिकता ही व्यवसायिक है। हमारी सरकार बनी तो फिजूलखर्ची रोकी जाएगी।

दिग्विजय बोले-हे महाकाल! दूसरे सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों, ज्योतिरादित्य ने भी किया पलटवार, कहा- दिग्विजय जैसे देशविरोधी पैदा न हों

You May Also Like