Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
38%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
13%
फिल्मों को हिट करने के लिए
38%
कुछ बता नहीं सकते
13%
Total count : 8

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

जबलपुर में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद भड़के कांग्रेस नेता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बोले- चूड़ियां पहन लो सब, वीडियो वायरल

जबलपुर में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद भड़के कांग्रेस नेता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बोले- चूड़ियां पहन लो सब, वीडियो वायरल
Santosh Pandey
May 5, 2023

The Fact India: जबलपुर में कांग्रेस दफ्तर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ के बाद कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव अपने ही कार्यकर्ताओं पर भड़क गए। वायरल एक वीडियो में वह पार्टी कार्यकर्ताओं को गाली-गलौज देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और भाजपा पर भी अपना भड़ास निकाल रहे हैं। यह वीडियो कांग्रेस कार्यालय के बाहर का बताया जा रहा है।

 

दरअसल, कर्नाटक के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को प्रतिबंधित करने का वादा किया गया है। इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। ताला तोड़कर जबरन अंदर घुस गए। सोनिया गांधी का पोस्टर फाड़ दिया। सीढ़ियों पर चढ़कर टीनशेड को उखाड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा।

 

जबलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के इस हरकत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि लार्डगंज और कोतवाली थाना प्रभारी को सस्पेंड नहीं किया, तो जबलपुर बंद किया जाएगा।

 

वीडियो में कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू के नहीं होने पर भड़कते हुए दिख रहे हैं। वे कह रहे हैं कि अन्नू को फोन लगाओ, यदि अन्नू की हिम्मत हो रही है तो घटनास्थल पर आए, नहीं तो परेशान नहीं हो, रहने दो। इसके बाद वे गाली गलौज करने लगे। कहा- बुलाओ, सबको बुलाओ, देखें इनकी गुंडागर्दी कितनी हैं। कौन संरक्षण दे रहा है। आज भाजपा कार्यालय में जाएंगे, जो होगा देखा जाएगा। दिनेश यादव ने कांग्रेस नेताओं को कहा कि सभी चूड़ियां पहन लो। इस दौरान दिनेश यादव के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सौरभ नाटी शर्मा भी मौजूद रहे।

 

पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता दिनेश यादव का कहना है, जिन्होंने कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की उनके खिलाफ आक्रोश था। स्वाभाविक हैं यदि वह सामने होते तब हम लड़ाई भी करते। कांग्रेस नेताओं को चूड़ियां पहनने की नसीहत देने के मामले में उन्होंने कहा मैं गुस्से में था, मुझे याद नहीं है मैंने क्या-क्या बोला है।

जबलपुर में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद भड़के कांग्रेस नेता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बोले- चूड़ियां पहन लो सब, वीडियो वायरल

You May Also Like