Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को इनामी राशि 20 करोड़ मिले, गुजरात के तीन प्लेयर्स ने नौ में से छह अवॉर्ड अपने नाम किए, छा गए गिल

आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को इनामी राशि 20 करोड़ मिले, गुजरात के तीन प्लेयर्स ने नौ में से छह अवॉर्ड अपने नाम किए, छा गए गिल
Santosh Pandey
May 30, 2023

The Fact India: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का चैंपियन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स है। चेन्नई ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतने के बाद चेन्‍नई की टीम को 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली। रनर-अप गुजरात टाइटंस ने 12.50 करोड़ रुपए जीते। तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस को सात और चौथे नंबर की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को 6.50 करोड़ रुपए प्राइज मनी के रूप में दिए गए।

 

डेवोन कॉन्वे को प्लेयर ऑफ द फाइनल घोषित किया गया। उन्‍हें पांच लाख रुपए प्राइज मनी दिए गए। फाइनल हारने वाली गुजरात टाइटंस के तीन प्लेयर्स ने नौ में से छह व्यक्तिगत अवॉर्ड जीते। शुभमन गिल को सबसे ज्यादा चार अवॉर्ड मिले। अवॉर्ड्स के साथ उन्होंने 40 लाख रुपए की प्राइज मनी भी जीती। फाइनल प्रेजेंटेशन सेरेमनी में एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, गेमचेंजर ऑफ द ईयर, सबसे ज्यादा चौके और मैक्सिमम सिक्सेस अवॉर्ड आदि दिए गए।

 

शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया। इनामी राशि के रूप में उन्‍हें 10 लाख मिले। शुभमन गिल ने इस सीजन में 17 मैचों में 890 रन बनाए। उन्होंने 17 पारियों में 59.33 की औसत और 157.80 की स्ट्राइक रेट से रन बरसाए। शुभमन के नाम तीन शतक और चार अर्धशतक हैं। उनके पास एक सीजन में 900 रन पूरे करने का मौका था, लेकिन वह 10 रन से चूक गए। गिल प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, गेम चेंजर ऑफ द सीजन, मोस्‍ट 4s ऑफ द सीजन का भी अवॉर्ड हासिल किए।

 

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने पर्पल कैप पर कब्‍जा जमाया। इनामी राशि के रूप में उन्‍हें 10 लाख मिले। उन्‍होंने इस सीजन में 17 मैच में 8.03 इकोनॉमी रेट से कुल 28 विकेट लिए। राशिद खान को कैच ऑफ द सीजन का अवार्ड दिया गया। इनामी राशि के रूप में उन्‍हें 10 लाख मिले। उनका यह कैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लिया था।

आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को इनामी राशि 20 करोड़ मिले, गुजरात के तीन प्लेयर्स ने नौ में से छह अवॉर्ड अपने नाम किए, छा गए गिल

You May Also Like