Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

ग्लेशियर टूटने से केदारनाथ यात्रा रोकी गई, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के साथ बर्फबारी, मोचा चक्रवात का अलर्ट

ग्लेशियर टूटने से केदारनाथ यात्रा रोकी गई, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के साथ बर्फबारी, मोचा चक्रवात का अलर्ट
Santosh Pandey
May 4, 2023

The Fact India: केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग पर गुरुवार को भैरव ग्‍लेशियर टूट गया। इससे भैरव गदेरा और कुबेर गदेरा के बीच रास्ता बंद हो गया। इस कारण यात्रा रोक दी गई है। इधर, प्रशासन ने चार धाम के तीर्थ यात्रियों को रुकने के लिए कहा है। जम्‍मू-कश्‍मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर बर्फबारी हुई है। उधर, मौसम विभाग ने कहा है कि छह मई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में नौ मई तक चक्रवात बनने की आशंका जताई गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के बंगाल के मध्य खाड़ी की ओर बढ़ने का अनुमान है। इससे 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। चक्रवात का नाम मोचा होगा। यह नाम यमन ने लाल सागर की एक पोर्ट सिटी के नाम पर रखा है। दिल्ली में गुरुवार सुबह 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह चार दशक बाद दिल्ली में मई में सबसे कम तापमान है। इससे पहले दो मई 1982 को इतना ही तापमान दर्ज हुआ था।

 

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अगले पांच दिन बारिश होने और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया था। राजस्थान में इस बार मार्च से अब तक लगातार आ रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और दक्षिण राजस्थान में बने दो से ज्यादा साइक्लोनिक सिस्टम के कारण अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट देखें तो 1 मार्च से लेकर 3 मई तक राजस्थान में सामान्य से चार गुना ज्यादा पानी बरस चुका है।

 

मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मार्च से अब तक प्रदेश में 2.4 इंच (63 मिमी) बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो मार्च-अप्रैल में 14 बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हुए हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाला एक तूफान है।

ग्लेशियर टूटने से केदारनाथ यात्रा रोकी गई, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के साथ बर्फबारी, मोचा चक्रवात का अलर्ट

You May Also Like