Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया, 55.28 फीसदी बच्चे सफल; बायोलॉजी में छतरपुर के विकास, आर्ट्स में छिंदवाड़ा की मौली अव्वल

The Fact India: मध्य प्रदेश बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। मैथ्स-साइंस ग्रुप में नर्मदापुरम के नारायण शर्मा ने 97.6 प्रतिशत हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है। बायोलॉजी-साइंस ग्रुप में छतरपुर के विकास द्विवेदी ने 98.2 फीसदी मार्क्स प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। आर्ट्स में छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा की मौली नेमा को 97.8 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं और इस ग्रुप में स्टेट में अव्वल रहीं। कॉमर्स ग्रुप में फर्स्ट पांच टॉपर रहे।
रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 55.28 फीसदी रहा है। 2022 में यह 72.72% था। पिछले साल की तुलना में इस साल 17.47 प्रतिशत कम स्टूडेट्स पास हुए हैं। प्राइवेट छात्र-छात्राओं का रिजल्ट 18.15 फीसदी रहा। 2022 में 32.90 प्रतिशत था। इस साल 17.94 फीसदी कम स्टूडेंट्स को सफलता मिली है।
एमपीबीएसई मुख्यालय भोपाल में नतीजे जारी करते हुए स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि कोरोना की वजह से 10वीं में प्रमोशन देने का निर्णय गलत रहा। यही वजह है कि 12वीं का परिणाम पिछले साल की तुलना में ठीक नहीं रहा। फेल हुए बच्चों को फिर मौका मिलेगा। वे जून में 'रुक जाना नहीं योजना' के तहत परीक्षा दे सकेंगे। हम भी प्रदेश में और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का काम करेंगे।
इस साल 12वीं के 8 लाख 57 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 3099 सरकारी और 753 प्राइवेट स्कूल हैं। 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल तक चलीं। 35 हजार से भी ज्यादा टीचर्स ने 60 दिन में मूल्यांकन का काम पूरा किया। 12वीं की 42.99 लाख कॉपियां जांची गई हैं।
10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टूडेंट्स को VIDEO संदेश दिया। उन्होंने कहा- प्यारे भांजे और भांजियों, यदि असफल भी हो जाओ तो चिंता नहीं करना। 'रुक जाना नहीं योजना' के जरिए आपको जून में एक बार फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
