Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
38%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
13%
फिल्मों को हिट करने के लिए
38%
कुछ बता नहीं सकते
13%
Total count : 8

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य, 32 बुजुर्गो ने उड़ान भरी; सीएम का ऐलान, अगली बार जोड़े से जाएंगे यात्री

हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य, 32 बुजुर्गो ने उड़ान भरी; सीएम का ऐलान, अगली बार जोड़े से जाएंगे यात्री
Santosh Pandey
May 22, 2023

The Fact India: सरकारी खर्च से हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। 32 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों ने रविवार को इंडिगों की फ्लाइट से प्रयागराज के लिए भोपाल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। सभी यात्री भोपाल के हैं। यह यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कराई जा रही है। रविवार शाम को सभी तीर्थ यात्री प्रयागराज में गंगा आरती में शामिल हुए। सभी ने पूजन-अर्चन किया। 19 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा में 25 जिलों के बुजुर्गों को प्रयागराज, शिर्डी,  मथुरा-वृंदावन और गंगासागर ले जाया जाएगा।

 

सभी 32 तीर्थ यात्रियों को एयरपोर्ट तक छोड़ने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राम की कृपा से आप तीर्थों के दर्शन करेंगे। इससे हमें व प्रदेश को आपका आशीर्वाद मिलेगा। इस मौके पर सीएम शिवराज ने ऐलान किया कि अगली बार बुजुर्ग जोड़ों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। अभी एक परिवार से एक ही सदस्य तीर्थ यात्रा पर जाता है। अगली फ्लाइट में दादा के साथ दादी भी जाएंगी।

 

अपर मुख्य सचिव गृह एवं धर्मस्व डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि सरकारी खर्च पर प्रदेश के बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को रेल मार्ग से यात्रा कराने वाला पहला राज्य भी मध्य प्रदेश रहा है। अब मुख्यमंत्री प्रदेश के बुजुर्गों को हवाई जहाज से देश में पहली बार तीर्थ दर्शन कराने जा रहे हैं।

 

इस तीर्थ यात्रा में 24 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। उनके साथ एक अनुरक्षक (एस्कॉर्ट) भी है। तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए भोपाल एयरपोर्ट पर एक काउंटर विशेष रूप से बनाया गया था। ट्रेन से इस तीर्थ यात्रा में 4 से 5 दिन का समय लगता है। हवाई यात्रा से यह सफर 24 से 36 घंटे में पूरा हो जाएगा।

हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य, 32 बुजुर्गो ने उड़ान भरी; सीएम का ऐलान, अगली बार जोड़े से जाएंगे यात्री