Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
नड्डा ने मप्र के भाजपा नेताओं को दी नसीहत, कहा- इलेक्शन ब्लूप्रिंट बनाए, तय करें रोज क्या करोगे
- March 28, 2023 Author : Santosh Pandey
The Fact India: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा की मप्र कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। इस दौरान नड्डा ने वरिष्ठ नेताओं के कामकाज को लेकर सवाल खड़ा किए। उन्हें साथ मिलकर टीम वर्क की तरह काम करने की नसीहत दी। नड्डा के नसीहत से सवाल उठने लगा कि क्या यहां भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खासकर सत्ता और संगठन में आपसी तालमेल के लिहाज से संतुलन ठीक नहीं है।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में महज 7-8 महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सत्ता और संगठन के बिगड़े बैलेंस से आलाकमान चिंतित है। नड्डा ने भाजपा दफ्तर में हुई बैठक में प्रदेश के प्रमुख नेताओं से यहां तक कह दिया कि यह एडवाइजरी कमेटी नहीं, बल्कि फैसलों को जमीन पर उतारने वाली कमेटी है। यहां आपसी सामंजस्य दिखाई नहीं दे रहा है। नड्डा ने साफ कह दिया कि अगले दो माह में होने वाले कर्नाटक चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए मध्य प्रदेश से कोई नहीं जाएगा।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि नड्डा ने सार्वजनिक मंचों से शिवराज सरकार और उसकी योजनाओं की भले ही तारीफ की, लेकिन बंद कमरे में हुई मीटिंग में तंज कसा कि तंत्र (ब्यूरोक्रेसी) पर विश्वास करना कम करो। कार्यकर्ताओं पर भरोसा करना ज्यादा ठीक है। नड्डा जब यह बात कह रहे थे, तब उनके बगल में एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बैठे थे। नड्डा ने किसी का नाम लिए बिना दो टूक कहा कि हर हाल में हमारी योजनाओं की डिलीवरी जनता के बीच जाना चाहिए।
मीटिंग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहा है। पांच महीने का इलेक्शन ब्लू प्रिंट जल्दी से जल्दी बनाया जाए। उसी के हिसाब से आगे काम करो। उन्होंने दोबारा कहा कि ध्यान रहे कि इसमें सभी की भागीदारी रहे। बैठक में जो तय हो, उसे तत्काल क्रियान्वित करें। हर रोज क्या करोगे, इस पर काम होना चाहिए। कोर ग्रुप की बैठक को लेकर नड्डा ने कहा कि कमेटी की बैठक भी एक से डेढ़ महीने में हो रही है, जबकि ये बैठक हर 15 दिन में होना चाहिए। आगे से ऐसा नहीं होना चहिए।
इस बैठक का एजेंडा औपचारिक बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के घर गए। हालांकि, इस दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सभी बड़े नेता वहां मौजूद रहे। झा ने 21 मार्च को दिल्ली में नड्डा से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की थी। एक भाजपा नेता के मुताबिक नड्डा अचानक झा के घर नहीं गए, बल्कि उनके कार्यक्रम में यह पहले से तय था। जानकार इसे चुनाव से पहले रूठों को मनाने की कवायद के तौर पर देख रहे हैं।
- Post By Santosh