Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
पन्ना में भतीजे ने गोली मारकर दो सगे चाचाओं की हत्या की, दादी गंभीर; चल रहा था जमीन विवाद, आरोपी ने जन्मदिन पार्टी में सात राउंड फायरिंग की
The Fact India: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक भतीजे ने जमीन विवाद में दो सगे चाचा और दादी की गोली मार दी। दोनों सगे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय एक भाई अपने बेटे का जन्मदिन मना रहा था। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पन्ना जिला अस्पताल से दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना पन्ना जिले के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में गोल्ही मुड़िया गांव की है। यहां तीन भाई चरण सिंह, महेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह के परिवार रहते हैं। शनिवार (27 मई) को सबसे छोटे भाई नरेंद्र के बेटे का जन्मदिन था। पार्टी में नरेंद्र और महेंद्र का पूरा परिवार व्यस्त था। केक काटने के बाद प्रसाद का वितरण हो रहा था। तभी सबसे बड़े भाई चरण का बेटा शुभम सिंह जन्मदिन की पार्टी में पहुंचा। यहां जमीन बंटवारे को लेकर उसने अपने चाचाओं से विवाद शुरू कर दिया। बहस के बीच ही अचानक उसने देसी पिस्टल निकाला और फायरिंग कर दी। इस बीच चरण भी मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौच करने लगा।
सुभम ने सात राउंड की फायरिंग की। इसमें पांच गोलियां महेंद्र, नरेंद्र और मां प्रथाबाई को लगीं। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही देवेंद्र नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मां को जिला अस्पताल लेकर आई। उनका गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। मृतकों के चाचा देवेंद्र सिंह ने बताया कि सेल्समैन का काम करने वाला नरेंद्र (37) देवेंद्र नगर में रहता था। वह अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने गांव गोल्ही मुड़िया आया था। केक काटने के बाद प्रसाद बांटा जा रहा था।
नरेंद्र अपने भाई महेंद्र उर्फ बबलू (40) के साथ घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी शुभम ने आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पन्ना एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि चरण सिंह और उसके बेटे शुभम सिंह के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है। शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है। चरण की तलाश की जा रही है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।