Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
दो दिन के राजस्थान दौरे पर प्रियंका गांधी, भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार आईं, पार्टी के नेताओं से नहीं मिलेंगी प्रियंका
The Fact India: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिन के राजस्थान दौरे पर सवाईमाधोपुर पहुंची हैं। कर्नाटक के हुबली से चार्टर्ड प्लेन से प्रियंका गांधी प्रदेश की राजधानी जयपुर पहुंची। भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार प्रियंका गांधी राजस्थान के दौरे पर हैं। अपने दो दिन के राजस्थान दौरे के दौरान प्रियंका पार्टी नेताओं से नहीं मिलेंगी।
प्रियंका गांधी के जयपुर पहुंचने के बाद बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर सहित कई कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी जयपुर एयरपोर्ट से सीधे सवाईमाधोपुर रवाना हो गईं। प्रियंका दिन में सवाईमाधोपुर में ही रूकीं। उन्होंने रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी भी किया।
निजी दौरा होने के कारण वे नेताओं से नहीं मिलेंगी। एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर जयपुर से उनके साथ आए हैं। प्रियंका गांधी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान भी सवाईमाधोपुर आई थीं। उसके बाद अब पांच महीने बाद वे दौरे पर आई हैं। प्रियंका कर्नाटक में लगातार चुनावी सभाएं कर रही थीं। कर्नाटक के चुनावी दौरे में प्रियंका के भाषण चर्चा में रहे हैं। चुनावी दौरे के बाद वे राजस्थान आई हैं।