Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

कांग्रेस से निष्कासित जिलाध्यक्ष एमपी के गृह मंत्री को कॉल कर रोए; जान बचाने की लगाई गुहार, पूर्व सीएम कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए

कांग्रेस से निष्कासित जिलाध्यक्ष एमपी के गृह मंत्री को कॉल कर रोए; जान बचाने की लगाई गुहार, पूर्व सीएम कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए
Santosh Pandey
May 30, 2023

The Fact India: कांग्रेस से निष्‍कासित एक जिलाध्‍यक्ष मध्‍य प्रदेश के गृह मंत्री को कॉल करके खूब रोए। उन्होंने अपनी और परिवार की जान को खतरा बताते हुए मदद भी मांगी है। कांग्रेस से निष्‍कासित जिलाध्‍यक्ष डिंडौरी के वीरेंद्र बिहारी शुक्ला हैं। उन्‍होंने ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने अपना दुखड़ा रोया है। मंगलवार को मिश्रा से फोन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मेरी चरित्र हत्या कर दी है। मेरा पूरा परिवार खतरे में है। आपका सहयोग चाहिए। इस बातचीत के दौरान वे खूब रोए।

 

इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान दी। नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ को ऐसा नहीं करना था। आपका जिलाध्यक्ष था। आपको तानाशाह कह दिया तो आप इतने बड़े डिक्टेटर हो गए कि उसकी चरित्र हत्या की कोशिश करने लगे हो। आपके कार्यकर्ता आपका दूसरा रूप देख रहे हैं। वे या तो 'जय-जय कमलनाथ' बोलें, नहीं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई कर आपका मीडिया सेल उनकी चरित्र हत्या करता है।

 

वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को बीते दिनों जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इसके बाद शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसकी प्रतिक्रिया में 26 मई को उन्हें कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

 

प्रदेश में कांग्रेस के सुंदरकांड पाठ कराने पर गृह मंत्री ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करें अच्छी बात है। पर राहुल गांधी के उस बयान से कांग्रेस सहमत है क्या, जिसमें उन्होंने कहा था कि मंदिर में लड़के, लड़कियां छेड़ने जाते हैं। यह कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए। चुनाव के समय धर्म की दुकान खोलने वालों को जनता जान चुकी है। यह तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलने वाली।

कांग्रेस से निष्कासित जिलाध्यक्ष एमपी के गृह मंत्री को कॉल कर रोए; जान बचाने की लगाई गुहार, पूर्व सीएम कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए

You May Also Like