Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
38%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
13%
फिल्मों को हिट करने के लिए
38%
कुछ बता नहीं सकते
13%
Total count : 8

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

नौतपा में नहीं तपेगी धरती! राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत देश के 13 राज्यों में होगी बारिश; मानसून के पांच दिन देरी से पहुंचने का अनुमान

नौतपा में नहीं तपेगी धरती! राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत देश के 13 राज्यों में होगी बारिश; मानसून के पांच दिन देरी से पहुंचने का अनुमान
Santosh Pandey
May 25, 2023

The Fact India: नौतपा आज (गुरुवार) से शुरू हो गया हैं। लेकिन इन नौ दिनों में भारी और हल्‍की बारिश की संभावना जताई गई है। इसका मतलब नौतपा में गर्मी नहीं सताएगी। मौसम विभाग (आईएमडी) ने मई के आखिरी हफ्ते तक राजस्थान, मध्‍य प्रदेश समेत 13 राज्यों में कुछ जगह भारी तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। जून में मानसूनी हवाओं के कमजोर रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस वजह से मानसून के चार-पांच दिन देर से आने की संभावना है।

 

मौसम एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, अरब सागर में बने चक्रवात से नमी है। यही वजह है कि कई इलाकों में बारिश हो रही है। 23 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इस सिस्टम के मई के आखिरी दिनों तक बने रहने की संभावना है। मई का आखिरी हफ्ता शुरू होने के बावजूद बुधवार को किसी भी उत्तर भारतीय राज्य में लू नहीं चली। राजस्थान, मध्‍य प्रदेश, यूपी, दिल्‍ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार, झारखंड में पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा।

 

मौसम विभाग ने बताया है कि पोर्ट ब्लेयर से 425 किमी दूर नानकोवरी द्वीप पर मानसून अटक गया है। यह छह दिन से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे मानसून देश में 4-5 दिन की देरी से पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून केरल में एक जून को पहुंचता है, लेकिन इस साल 5 से 9 जून के बीच दस्तक दे सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभों का मार्च से लेकर मई तक सक्रिय रूप से आना अच्छा संकेत नहीं है। यूं तो मानसून कई कारणों से प्रभावित होता है, लेकिन एक बड़ा कारण मानसून से पहले तेज गर्मी पड़ना भी है। जमीन में नमी कम होना और तापमान अधिक रहना मानसून को अपनी ओर आसानी से खींच पाता है।

नौतपा में नहीं तपेगी धरती! राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत देश के 13 राज्यों में होगी बारिश; मानसून के पांच दिन देरी से पहुंचने का अनुमान

You May Also Like