Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

देश में कोरोना की रफ्तार थमी, लगातार नौवें दिन सक्रिय मरीजों की संख्या घटी, 28 दिन बाद रोजाना केस चार हजार से नीचे, 3,325 नए केस मिले

देश में कोरोना की रफ्तार थमी, लगातार नौवें दिन सक्रिय मरीजों की संख्या घटी, 28 दिन बाद रोजाना केस चार हजार से नीचे, 3,325 नए केस मिले
Santosh Pandey
May 2, 2023

The Fact India: देश में कोरोना की रफ्तार थमती जा रही है। 28 दिन बाद सोमवार (बीते 24 घंटे में) को रोजाना केस चार हजार से नीचे आए। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार को 3,325 नए कोरोना के मामले निकले। इस दौरान 6,379 मरीज ठीक हुए, जबकि, 17 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। 28 दिन पहले 3 अप्रैल को 3,038 नए केस मिले थे। लगातार नौ दिन से देश में सक्रिय मरीजों की संख्‍या में गिरावट हो रही है। सोमवार को 44,175 एक्टिव केस थे। इससे पहले 12 अप्रैल को 44,998 लोगों का इलाज जारी था।

 

22 अप्रैल को कोरोना के 10,112 नए मामले मिले थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से लगातार नए केस 10 हजार से कम मिल रहे हैं। रविवार (23 अप्रैल) को 6,904 नए केस सामने आए थे, 16 लोगों की मौतें हुई थीं। सोमवार (24 अप्रैल) को 6,934 नए संक्रमित मिले थे। वहीं 24 लोगों की मौतें हुई थीं। मंगलवार (25 अप्रैल) को 9,629 केस दर्ज किए गए थे और 29 लोगों की मौतें हुई थीं। वहीं, बुधवार (26 अप्रैल) को भी 9,355 केस सामने आए थे।

 

गुरुवार (27 अप्रैल) को 7,533 नए केस मिले थे। 44 लोगों को मौतें हुई थी। शुक्रवार (28 अप्रैल) को 7,171 केस मिले थे और 40 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार (29 अप्रैल) को 5,874 नए केस सामने आए और 25 लोगों की मौत हुई। रविवार (30 अप्रैल) को 4,282 नए संक्रमित मिले थे और 14 लोगों की मौत हुई थी। देश में सोमवार को 3,325 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 1,746 केस सिर्फ पांच राज्यों में हैं। केरल में बीते 24 घंटे में 622 नए केस मिले। 1,223 लोग ठीक हुए, जबकि सात लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 10,122 सक्रिय मरीज हैं।

 

हरियाणा में 300 नए केस सामने आए और 778 लोग ठीक हुए। एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। फिलहाल 3,351 मरीजों का इलाज चल रहा है। ओडिशा में 291 नए केस आए। एक भी व्यक्ति की मौत नही हुई। वहीं 127 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 4,230 एक्टिव केस हैं। तमिलनाडु में 274 नए केस मिले। एक मरीज की मौत हुई है। वहीं 490 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 2,498 सक्रिय मरीज हैं। दिल्‍ली में 259 नए केस मिले। दो लोगों की मौत हुई है। वहीं 579 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 2,709 एक्टिव केस है।

देश में कोरोना की रफ्तार थमी, लगातार नौवें दिन सक्रिय मरीजों की संख्या घटी, 28 दिन बाद रोजाना केस चार हजार से नीचे, 3,325 नए केस मिले

You May Also Like