Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
38%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
13%
फिल्मों को हिट करने के लिए
38%
कुछ बता नहीं सकते
13%
Total count : 8

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में आ रही गिरावट, 53 हजार का इलाज जारी, 24 घंटे में 7,533 नए संक्रमित मिले, 44 लोगों की मौत

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में आ रही गिरावट, 53 हजार का इलाज जारी, 24 घंटे में 7,533 नए संक्रमित मिले, 44 लोगों की मौत
Santosh Pandey
April 28, 2023

The Fact India: देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में पिछले छह दिनों से कमी हो रही है। इसके साथ ही कोरोना के नए केस में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे (गुरुवार) में कोरोना के 7,533 केस सामने आए हैं, जबकि 44 लोगों की मौत हुई। गुरुवार को देश में 53,852 सक्रिय केस थे। 22 अप्रैल को सबसे ज्यादा 67,806 एक्टिव केस थे।

 

देश में 16 अप्रैल को 60,313 लोगों का इलाज चल रहा था। इसके बाद यह आंकड़ा बढ़ता चला गया। नए केस में कमी और ज्यादातर लोगों के ठीक होने के चलते स‍क्रिय केस कम हो रहे हैं। पिछले चार दिनों से नए केस 10 हजार से कम मिल रहे हैं। रविवार (23 अप्रैल) को 6,904 नए केस सामने आए थे। 16 लोगों की मौतें हुई थीं। सोमवार (24 अप्रैल) को 6,934 नए संक्रमित मिले थे। वहीं 24 लोगों की मौतें हुई थीं।

 

मंगलवार (25 अप्रैल) को 9,629 केस दर्ज किए गए थे और 29 लोगों की मौतें हुई थीं। वहीं, बुधवार (26 अप्रैल) को भी 9,355 केस सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार (22 अप्रैल) को कोरोना के 10,112 नए मामले मिले थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान 9 हजार 833 लोग ठीक हुए थे। देश में पिछले 24 घंटे में 7,533 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 4,071 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले।

 

केरल में 24 घंटे में 1,243 नए केस मिले। 2,379 लोग ठीक हुए। 17 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 12,620 सक्रिय केस हैं। दिल्‍ली में 865 नए केस आए। 7 लोगों की मौत हुई। वहीं 1,287 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। महाराष्‍ट्र में 754 नए केस सामने आए और 1,110 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 4,874 एक्टिव केस हैं। हरियाणा में 693 नए केस मिले, 2 व्यक्तियों की मौत हुई जबकि 1,092 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3,993 एक्टिव केस हैं। ओडिशा में 516 नए केस आए हैं, एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। वहीं, 287 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। यहां एक्टिव केस 3,597 हो गए हैं।

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में आ रही गिरावट, 53 हजार का इलाज जारी, 24 घंटे में 7,533 नए संक्रमित मिले, 44 लोगों की मौत

You May Also Like