Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
38%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
13%
फिल्मों को हिट करने के लिए
38%
कुछ बता नहीं सकते
13%
Total count : 8

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

लंदन में टीपू सुल्तान की तलवार की नीलामी, उम्मीद से सात गुना ज्यादा दाम पर 143 करोड़ में बिकी, चीन के आखिरी राजा की घड़ी भी बेची गई

लंदन में टीपू सुल्तान की तलवार की नीलामी, उम्मीद से सात गुना ज्यादा दाम पर 143 करोड़ में बिकी, चीन के आखिरी राजा की घड़ी भी बेची गई
Santosh Pandey
May 25, 2023

THe Fact India: लंदन में टीपू सुल्तान की 18वीं सदी में बनी तलवार की नीलामी की गई। नीलामी में टीपू की तलवार 143 करोड़ रुपए में बिक गई। बताया गया है कि नीलामी से मिलने वाली रकम उम्मीद से सात गुना ज्यादा है। ये तलवार अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय और इस्लामिक ऑब्जेक्ट बन गई है। इसकी जानकारी नीलामी कराने वाले ऑक्शन हाउस बोनहम्स ने दी है।

 

ऑक्शन हाउस की वेबसाइट में बताया गया है कि टीपू की हार के बाद तलवार को उनके बेडरूम से निकाला गया था। टीपू सुल्तान के अहम हथियारों में ये तलवार शामिल थी। इसके हैंडल पर सोने से 'शासक की तलवार' लिखा हुआ है। ऑक्शन हाउस के मुताबिक टीपू की तलवार को ब्रिटिश आर्मी ऑफिसर मेजर जनरल डेविड बायर्ड को टोकन के तौर पर गिफ्ट किया गया था। ऑक्शन हाउस के निमा साघार्ची ने बताया कि नीलामी के दौरान तलवार खरीदने के लिए लोगों के बीच काफी कॉम्पिटिशन देखने को मिला।

 

मुगलों के हथियार बनाने वालों ने टीपू की तलवार जर्मन ब्लेड देखकर बनाई थी। इसे 16वीं सदी में भारत भेजा गया था। तलवार के हैंडल पर सोने से शब्दों को उकेरा गया है। इसमें भगवान की पांच क्वालिटी बताई गई हैं। 4 मई 1799 को टीपू सुल्तान की हार के बाद सेरिंगापाटम से उनके कई हथियारों को लूटा गया था। इनमें ये तलवार भी शामिल थी।

 

टीपू सुल्तान की तलवार के अलावा एक दूसरी नीलामी में चीन के आखिरी राजा एसिन गिओरो पुई की घड़ी भी बेची गई। इसे 51 करोड़ रुपए में खरीदा गया। रिपोर्ट में बताया गया कि इसे खरीदने वाला एशियाई मूल का व्यक्ति है, जो फोन के जरिए जुड़ा हुआ था।

 

घड़ी के बारे में कहा जाता है कि इसे पुई ने अपने रूसी दुभाषिए को गिफ्ट किया था। जिसे बाद में रूस में कैद कर लिया गया था। ये अब तक बिकी किसी भी राजा की सबसे महंगी घड़ी है। इससे पहले 2017 में वियतनाम के राजा बाओ दाई की घड़ी 41 करोड़ रुपए में बिकी थी।

लंदन में टीपू सुल्तान की तलवार की नीलामी, उम्मीद से सात गुना ज्यादा दाम पर 143 करोड़ में बिकी, चीन के आखिरी राजा की घड़ी भी बेची गई

You May Also Like