Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में आप-भाजपा के पार्षदों में मारपीट, बैलेट बॉक्स उखाड़ा, वोटिंग अब कल

The Fact India: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्‍टैंडिंग कमेटी के चुनाव में बुधवार देर शाम हंगामा हो गया, जो आधी रात तक चला। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्‍यों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में पुरुष और महिला पार्षद दोनों शामिल थे। दोनों पक्षों के सदस्‍यों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। सदन में बोतलें फेंकी गईं और बैलेट बॉक्स पलट दिया गया।

दिल्‍ली नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर शैली ओबेरॉय ने आरोप लगाया कि भाजपा के पार्षदों ने उन पर हमले की कोशिश की। उन्‍होंने कहा कि ये भाजपा की गुंडागर्दी की है। उन्होंने एक महिला मेयर पर हमले की कोशिश की है। सदन में बुधवार देर रात तक हंगामा चलता रहा। सदन में ही दोनों पक्षों के पार्षद सो गए। गुरुवार सुबह नाश्ते के बाद फिर स्‍टैंडिंग कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन हंगामे के चलते शुक्रवार तक के लिए कार्यवाही को स्‍थगित कर दिया गया। अब स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बुधवार दोपहर से गुरुवार सुबह तक सदन की कार्यवाही छह बार स्थगित की गई।

दिल्ली महापौर शैली ने कहा कि बुधवार से लेकर गुरुवार तक एमसीडी सिविक सेंटर में जितना नुकसान हुआ है, वीडियो फुटेज देखकर उसका खर्चा वसूला जाएगा। जिसने जितना नुकसान किया है, उसी से वसूला जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान कुछ सदस्‍य मोबाइल ले आए। इस पर भाजपा के सदस्‍यों ने आपत्ति लगाई। इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हुआ।

मेयर शैली ओबेरॉय अपनी कुर्सी पर थीं और भाजपा के सदस्य वहीं पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने बैलेट बॉक्स पलट दिया। इसके बाद आप पार्टी और भाजपा के सदस्‍यों में मारपीट शुरू हो गई। पूरे सदन में दोनों पार्टी के सदस्‍य एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए। महिला सदस्‍यों ने भी एक-दूसरे पर हमला किया। इसके बाद नारेबाजी शुरू हो गई। यह हंगामा देर रात चलता रहा।

15 Views

You May Also Like