Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

14 मार्च को चुनावी बिगूल फूंकेगी आप पार्टी, भोपाल में दिल्ली-पंजाब के मुख्‍यमंत्रियों की रैली

The Fact India: मध्‍य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसके लिए भाजपा व कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी, एआईएमआईएम और और समाज पार्टी जैसे दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए आप, आसपा और एआईएमआईएम मुसीबतें बढ़ाएंगे। 14 मार्च से आप पार्टी प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने जा रही है। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 जनवरी को भोपाल में रैली करेंगे।

आप पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भोपाल आ रहे हैं। मध्‍य प्रदेश में उनकी यह पहली चुनावी रैली होगी। इसी रैली के साथ ही आप पार्टी मप्र में चुनाव का आगाज कर रही है। उन्‍होंने कहा कि मध्‍य प्रदेश की जनता ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को बार-बार मौका दिया। लेकिन दोनों पार्टियों ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। इस बार मप्र की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी। दिल्‍ली और पंजाब की सरकारों के अच्‍छे कामों को मध्‍य प्रदेश की जनता देख रही है। उन्ही कामों को देखकर मप्र की जनता आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल को एक मौका जरूर देगी।

बता दें कि पिछले साल हुए नगरीय निकाय के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली में मेयर बनाकर शानदार सबको चौंका दिया। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9352 वोटों से जीत दर्ज की थी। सिंगरौली में बीजेपी के चंद्रप्रताप विश्वकर्मा को 25233 और कांग्रेस अरविंद सिंह 25031 वोट मिले थे। बीजेपी और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला रहा था। इस चुनाव में सिंगरौली में आप के 5 पार्षद भी जीते थे।

सूत्रों के मुताबिक, 14 मार्च को भोपाल में केजरीवाल और भगवंत मान की संयुक्त जनसभा में भाजपा और कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र के एक पूर्व मंत्री आप ज्वाइन कर सकते हैं। इनके अलावा भाजपा के भी एक विधायक आप के संपर्क में हैं। भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे भी आप पार्टी से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।

14 मार्च को भोपाल में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की संयुक्‍त जनसभा के लिए आप पार्टी ने जम्हूरी मैदान, भेल दशहरा मैदान और छोला दशहरा मैदान में से किसी एक जगह की परमिशन मांगी है। अभी तक प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए ग्राउंड की परमिशन नहीं दी है। संभावना है कि भेल दशहरा मैदान में आप की रैली हो सकती है।

You May Also Like