Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
क्या डेट कर रहे है आप नेता राघव चड्ढा और परिणिति चौपड़ा ?

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को हाल ही में एक साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं, जिसके चलते दोनों के एक साथ होने की अफवाहें और डेट करने की खबरे उड़ रही हैं।
दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और परिणीति को गुरुवार के दिन एक रेस्टोरेंट में देखा गया था। दोनों ही उस दौरान सफेद रंग के कपड़ों में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे, जिसके बाद से कई खबरें सामने आ रही हैं। राज्यसभा चेयरमैन ने हाल ही में सदन के दौरान कहा कि आपको सोशल मीडिया पर काफी स्पेस मिल रहा है। आज का दिन शायद आपके लिए चुप्पी का है। उनकी यह बात सदन में मौजूद सभी नेता हंसने लगते हैं। मीडिया के सामने भी नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मुझसे आप राजनीति के सवाल कीजिए, परिणिती के नहीं।
हालांकि मीडिया ने फिर भी इसपर कई सवाल पूछ डाले। अभी तक एक्ट्रेस परिणीति का कोई रिएक्शन नहीं आया है। गुरुवार की मुलाकात के बाद राघव चड्ढा और परिणीति की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद लोगों ने उनके रिलेशनशिप में होने की अफवाहें शुरू कर दी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि क्या राघव और परिणीति एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? हालांकि इस सवाल पर भी दोनों का कोई रिएक्शन नहीं आया है। आपको बता दें कि डिनर के दौरान दोनों ही सेम कपड़ों में नजर आए थे। उस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट रंग की शर्ट और पैंट पहनी थी, तो वहीं राघव चड्ढा ने भी सफेद रंग का लिबास पहना हुआ था।
हालांकि सच्चाई ये है कि राघव और परिणीति सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। इससे पहले भी दोनों को साथ देखे गए थे। परिणीति और राघव को इससे पहले बुधवार को गोरेगांव के वेस्टिन होटल में डिनर करते देखा गया था। अगले ही दिन दोपहर में दोनों ने बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच किया। बैक टू बैक आउटिंग से फैंस के बीच सच जानने की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

