Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सीएम हाउस में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, मीटिंग से पहले सिंधिया आरएसएस के दफ्तर पहुंचे

The Fact India: मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारी शुरू कर दी है। सीएम हाउस में मध्य प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की मीटिंग जारी है। इसमें मंत्रियों के प्रभार के जिलों और खाली निगम-मंडलों के संबंध में चर्चा होने की संभावना है। लाडली बहना योजना और बूथ विस्तारक अभियान पर भी मंथन हो सकता है। बैठक में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं।

इस बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया संघ कार्यालय पहुंचे। कुछ देर यहां रुकने के बाद वे भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के घर भी गए। इसके बाद सीधे सीएम हाउस पहुंचे। इससे पहले सिंधिया केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं का स्वागत किया। हालांकि करीब नौ बजे सिंधिया बैठक में से एयरपोर्ट के लिए निकल गए, क्योंकि रात में उन्हें दिल्ली जाना है।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद समेत कोर ग्रुप सदस्य बैठक में शामिल हैं। सीएम हाउस में जारी बैठक में लंबी दूरी के जिलों के प्रभार वाले मंत्रियों की अदला-बदली पर चर्चा हो सकती है। शिवराज सरकार में ऐसे कई मंत्री हैं, जिनके प्रभार के जिलों की दूरी काफी लंबी है। इस कारण वे समय-समय पर जिलों का दौरा नहीं कर पाते।

कुछ निगम मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की नियुक्ति होना है। इनकी सूची पर भी चर्चा होगी। पार्टी के बूथ विस्तारक अभियान को लेकर मंथन किया जाएगा। लाडली बहना योजना का कार्यक्रम समेत 23 मार्च को होने वाले बड़े इवेंट पर भी चर्चा संभावित है। इससे पहले शनिवार को ही भाजपा की संगठनात्मक बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक व जिला संयोजक शामिल हुए। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद आदि ने संबोधित किया।

You May Also Like