Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
11%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 142

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7526

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
65%
डीके शिवकुमार
18%
मल्लिकार्जुन खड़गे
12%
बता नहीं सकते
6%
Total count : 17

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
42%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
8%
फिल्मों को हिट करने के लिए
42%
कुछ बता नहीं सकते
8%
Total count : 12

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सीएम भजनलाल ने आतंकी हमले में पीड़ित दम्पत्ति की मदद... देखिए ..

सीएम भजनलाल ने आतंकी हमले में पीड़ित दम्पत्ति की मदद... देखिए ..
Abhishek Mudgal
May 24, 2024

JAIPUR : राजस्थान भजनलाल सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में जयपुर के घायल दंपत्ति की तरफ मदद का हाथ बढाया है साथ ही पीड़ित दम्पत्ति से फोन पर बात कर कुशलक्षेम भी जानी है और हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने आतंकवादी हमले में घायल सन्नी खान से फोन पर बात कर उनका हालचाल भी जाना. साथ ही उनके इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित की गई हैं।कश्मीर के बारामूला में बीते दिनों आतंकवादियों ने हमला किया। जिसमें एक टूरिस्ट दंपत्ति घायल हो गया था। दंपत्ति राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले थे। जिनकी पहचान सन्नी खान और उनकी बीवी फराह खान के रूप में हुई थी।


इस हमले में सन्नी खान की एक आंख चली गई थी, और उनकी बीवी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. वहीं अब राजस्थान सरकार जयपुर के इस दंपत्ति की मदद करने जा रही है।इस दंपत्ति को लेकर शुक्रवार को सीएम भजनलाल ने 'मुख्यमंत्री सहायता कोष' से दो लाख रु की आर्थिक सहायता की स्वीकृत दी है। इसके अनुसार हमले में घायल हुए सन्नी खान और उनकी बीवी फराह खान को एक-एक लाख रूपए की अंतरिम आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
सीएम भजनलाल शर्मा ने राहत राशि की स्वीकृति देते हुए कहा कि घायल दंपत्ति के लिए हर संभव मदद और इलाज की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।


घायल युवक की आंख के इलाज के लिए चेन्नई के शंकर नेत्रालय में व्यवस्था की गई है और बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं।
सीएम भजनलाल ने आतंकवादी हमले में घायल सन्नी खान से फोन पर बात कर उनका हालचाल भी जाना। साथ ही विश्वास दिलाया कि उनके इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित की गई हैं। इसके अलावा सीएम ने घायल दंपत्ति के परिजन आरिफ पठान से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।वहीं दूसरी तरफ सीएम ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। साथ ही कहा कि मोदी सरकार में आतंकवादियों के हौसले पूरी तरह पस्त हो चुके हैं। शोपियां और पहलगाम में हुए हमले आतंकवादियों की बौखलाहट का नतीजा हैं। साथ ही उन्होंने घटना के दोषियों को पुलिस और सुरक्षाबल के जरिए जल्द ही कड़ा सबक सिखाने की बात कही।

बता दें कि बारामूला में बीते दिनों आतंकवादियों ने कश्मीर में दो स्थानों पर हमले किए थे। जिसमें अनंतनाग में राजस्थान का एक दंपती घायल हो गया था।हमले में जयपुर के रहने वाले सनी खान (38) और उनकी बीवी फरहा खान बुरी तरह से घायल हो गई। आतंकवादियों ने सनी खान की आंखों में गोली मारी थी। इससे उनकी एक आंख की रोशनी चली गई है और ICU में भर्ती हैं।

सीएम भजनलाल ने आतंकी हमले में पीड़ित दम्पत्ति की मदद... देखिए ..

You May Also Like