Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
11%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 143

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7528

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
17%
मल्लिकार्जुन खड़गे
11%
बता नहीं सकते
6%
Total count : 18

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
38%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
15%
फिल्मों को हिट करने के लिए
38%
कुछ बता नहीं सकते
8%
Total count : 13

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

"कोल समाज के लिए सीएम की बड़ी सौगातें!"

Pooja Parmar
June 10, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में आयोजित राज्य स्तरीय कोल जनजातीय सम्मेलन में जनजातीय समाज को समर्पित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को नमन करते हुए कहा कि कोल समाज ने देश की आजादी और आत्मसम्मान की लड़ाई में बलिदान देकर मिसाल पेश की है। सरकार उनके हक और सम्मान की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

कोल समाज के लिए शिक्षा और कोचिंग की सुविधा

मुख्यमंत्री ने कोल जनजाति के बेटा-बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए घोषणा की कि अब उनकी पढ़ाई और कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक संभाग में 100-100 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास और परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर ₹24 करोड़ की लागत आएगी।

कोल समाज को मिलेंगे पट्टे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्वासन दिया कि जहां-जहां कोल समाज के लोग रह रहे हैं और जिनके पास भूमि के पट्टे नहीं हैं, वहां सरकार जांच कर उन्हें पट्टे देने का कार्य करेगी। यह फैसला जल, जंगल और जमीन से जुड़े उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उठाया गया एक बड़ा कदम है।

भगवान बिरसा मुंडा और बाणभट्ट की प्रतिमाएं स्थापित होंगी

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि शहडोल स्थित बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही बाणसागर जलाशय क्षेत्र में प्राचीन विद्वान बाणभट्ट की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष और विकास का विजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान विश्व पटल पर बढ़ा है। गरीब, युवा, नारी और अन्नदाता – इन चार प्रमुख वर्गों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है, और प्रदेश सरकार भी उन्हीं संकल्पों पर चल रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान दिए जा चुके हैं, और जो छूट गए हैं, उनके लिए भी सर्वे कराकर आवास दिए जाएंगे।

रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा तोहफा

जनजातीय बहनों के लिए मुख्यमंत्री ने एक भावनात्मक घोषणा करते हुए कहा कि इस रक्षाबंधन प्रदेश की लाडली बहनों को ₹250 उपहार स्वरूप दिए जाएंगे। साथ ही यह भी कहा कि जनजातीय वर्ग के खिलाफ दर्ज झूठे प्रकरणों की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

शिक्षा में जनजातीय नायकों की जीवनी शामिल होगी

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी। साथ ही 13 जिलों में बनने वाले कन्या शिक्षा परिसरों का नाम माता शबरी के नाम पर रखा जाएगा।

जनजातीय नायकों को किया स्मरण

डॉ. यादव ने कोल समाज के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए राजा भभूतसिंह, बुधु भगत और मदारा महतो जैसे नायकों के साहस और बलिदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि इन वीरों ने 1831-32 में अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ विद्रोह किया था। उन्होंने यह भी कहा कि कोल समाज के लोगों ने भगवान श्रीराम के लिए पर्णकुटी बनाकर उनकी सेवा की थी।

राजा भभूतसिंह के सम्मान में पचमढ़ी में और रानी दुर्गावती के सम्मान में सिंग्रामपुर में मंत्रिपरिषद की बैठकें आयोजित की गईं।

शहडोल जिले को मिली विकास की बड़ी सौगातें

मुख्यमंत्री ने शहडोल जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:

  • शहडोल नगर की पेयजल व्यवस्था के लिए ₹28 करोड़।

  • ग्राम निपनिया में एक नया कॉलेज।

  • सरसी आइलैंड में जल पर्यटन को विकसित करना।

  • जयसिंहनगर तहसील के चरकी डोल से ओदारी नदी पर ₹13 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण।

  • सतना जिले के भगदेवरा किला का जीर्णोद्धार।

मिनी ब्राजील विचारपुर की फुटबॉल टीमों को प्रोत्साहन

प्रदेश के खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री ने विचारपुर ग्राम की 9 फुटबॉल टीमों को ₹10 लाख की सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाएं, यही सरकार की मंशा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले दलों को ₹5,000 प्रति सदस्य की घोषणा भी की गई। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों और स्व-सहायता समूहों को लाभ वितरण किया गया।