Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

Mercury Transit : 27 दिसंबर तक धनु राशि में रहेगा बुध

The Fact India : 3 दिसंबर को धनु राशि में बुध (Mercury Transit) आ गया है। जो कि इसी महीने की 27 तारीख तक इस राशि में ही रहेगा। इसके बाद 16 दिसंबर को सूर्य भी धनु राशि में आ जाएगा। जिससे बुधादित्य शुभ योग बनेगा। बुध देव को तर्क शक्ति, लेखन, संवाद, ज्योतिष ज्ञान का स्वामी कहा जाता है। बुध देव की कृपा से व्यक्ति को आर्थिक मामलों से जुड़े क्षेत्र में सफलता मिलती है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ अनीष व्यास ने बताया कि सूर्य देव 16 दिसंबर को सुबह 09:56 पर धनु राशि में गोचर करेंगे। जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे तो वहां पहले से विराजमान बुध के साथ बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। गुरु की राशि में बुध के आने से इसका शुभ फल कुछ कम हो जाएगा। इसलिए कई लोगों के लिए आने वाला समय मिला-जुला रहेगा। बुध के प्रभाव से कर्क, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय है। लेकिन तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। वहीं, मेष वृष, मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इस ग्रह के शुभ प्रभाव से देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी। शेयर बाजार और कीमती धातुओं के दाम बढ़ सकते हैं। बुध के राशि बदलने से पत्रकारिता, शिक्षा, लेखन, वाणी और वकालात से जुड़े लोगों की तर्क शक्ति बढ़ेगी। इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आने के योग बन रहे हैं। कुछ लोगों के कामकाज में अचानक बदलाव आने की भी संभावना है। बृहस्पति की राशि में होने से बुद्धि और ज्ञान बढ़ेगा। इन ग्रहों के प्रभाव से कई लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कुछ लोग नया और बड़ा निवेश करने की बड़ी योजनाएं बनाएंगे। बुध के प्रभाव से खरीदारी बढ़ेगी। इसके साथ ही शेयर बाजार में तेजी आने की संभावना है।

ज्योतिषाचार्य डॉ अनीष व्यास ने बताया कि बुध ग्रह (Mercury Transit) को सभी ग्रहों में युवराज का दर्जा प्राप्त है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक तटस्थ और शुभ ग्रह माना गया है। बुध ग्रह अन्य ग्रहों के स्वभाव के साथ ही अपना फल देते हैं। कहने का मतलब है बुध शुभ ग्रह के साथ होने पर शुभ फल प्रदान करते हैं और अशुभ ग्रहों के संगति होने पर अशुभ फल देते हैं। बुध जब गुरु, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा के साथ रहते हैं तो शुभ फल देते है जबकि गुरु, राहु-केतु, मंगल और शनि के साथ होने पर उनके प्रकृति के अनुसार अशुभ फल प्रदान करते हैं।

Sun-Saturn : प्रशासनिक फैसलों से बढ़ सकते हैं विवाद और तनाव

1 दिसंबर को उदित हुआ
भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि बुध ग्रह (Mercury Transit) 26 अक्टूबर से अस्त चल रहा था। अस्त होने की वजह से बुध के शुभ प्रभावों में कमी आ गई थी। इस तरह 37 दिन तक अस्त रहने के बाद अब ये 1 दिसंबर को उदय हुआ। इसी स्थिति में ये राशि बदलकर धनु में आ रहा है। जिससे इसका शुभ प्रभाव बढ़ेगा।

बुद्धि और वाणी का ग्रह है बुध
कुंडली विश्लेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि वाणी और बुद्धि के ग्रह बुध ग्रह के धनु राशि में आने से कई लोगों में मतभेद हो सकते हैं। कुछ देश आपस में दोस्ती बढ़ाने की जगह कूटनीतियां बनाने की कोशिश करेंगे। इसलिए लोगों को शांति से मतभेद सुलझाने की कोशिश करनी होगी। बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से निवेश और लेन-देन में धन लाभ होता है। गले की बीमारियों में भी राहत मिलती है।

28 दिसंबर को अगला राशि परिवर्तन
भविष्यवक्ता डॉ अनीष व्यास ने बताया कि धनु राशि में चलते हुए ये ग्रह केतु, शुक्र और सूर्य के नक्षत्रों में रहेगा। इस पर मंगल और राहु की दृष्टि भी रहेगी। ऐसी ग्रह स्थिति के कारण बुध (Mercury Transit) का शुभ प्रभाव में कमी आ सकती है। डॉ. मिश्र ने बताया कि बुध 25 दिन धनु राशि में रहने के बाद मकर में जाएगा। मकर राशि में शनि पहले से ही मौजूद है। इन दोनों ग्रहों की युति के कारण कई लोगों को नुकसान हो सकता है।

शुभ : कर्क, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि
भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि धनु राशि में बुध के आ जाने से कर्क, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।

सामान्य : मेष वृष, मिथुन, सिंह और धनु राशि
भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि बुध के राशि परिवर्तन से मेष वृष, मिथुन, सिंह और धनु राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 5 राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग बनी रहेगी। साथ ही लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

अशुभ : तुला, मकर और कुंभ राशि
भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि धनु राशि में बुध के आने से तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 3 राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

बुध के उपाय
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि बुध से पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए और साबूत हरे मूंग का दान करना चाहिए। बुधवार के दिन गणपति को सिंदुर चढ़ाएं। बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है। पालक का दान करे। बुधवार को कन्या पूजा करके हरी वस्तुओं का दान करे।

704 Views