Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
11%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 142

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7526

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
65%
डीके शिवकुमार
18%
मल्लिकार्जुन खड़गे
12%
बता नहीं सकते
6%
Total count : 17

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
42%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
8%
फिल्मों को हिट करने के लिए
42%
कुछ बता नहीं सकते
8%
Total count : 12

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हाथ धो सकते हैं हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हाथ धो सकते हैं हार्दिक पांड्या
Pooja Parmar
July 20, 2024

 हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में दमदार गेंदबाजी कर 16 रन बचा भारत को टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब दिलाया। पांड्या टीम इंडिया के हीरो थे। नतीजा ये रहा था कि जिस वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल-2024 में उनकी हूटिंग की गई थी उसी मैदान पर पांड्या-पांड्या नाम के नारे लगे थे। लगा था कि पांड्या का करियर फिर उड़ान भरने वाला है लेकिन क्रिकेट अनिश्चित्ताओं का खेल है। पांड्या एक बार फिर बैकफुट पर दिखाई दे रहे हैं।

निजी जिंदगी से लेकर क्रिकेटिंग करियर तक, पांड्या की नाव डगमगा रही है। और इसी कारण उनके भविष्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसका एक अंदेशा हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए हुए टीम सेलेक्शन में दिख गया।

कप्तानी गई, जगह गई

टी20 वर्ल्ड कप-2024 के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद पांड्या भारत की टी20 टीम के अगले कप्तान के रूप में देखे जा रहे थे। टी20 वर्ल्ड कप-2022 के बाद रोहित ने ये फॉर्मेट नहीं खेला था और पांड्या ने ही कप्तानी की थी। इसलिए वो दावेदार थे। लेकिन नए कोच गौतम गंभीर के आने के बाद चीजें बदल गईं। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भी पांड्या को कप्तानी के लिए उपयुक्त नहीं माना। इसका कारण उनकी फिटनेस थी। जब श्रीलंका दौरे के लिए टी20 टीम का एलान हुआ तो सूर्यकुमार यादव टीम के नए कप्तान बन। पांड्या के हाथ से उप-कप्तानी भी छीन ली गई और इसे शुभमन गिल को दे दिया गया।

ये कम नहीं था। वो पांड्या जो टीम की विश्व कप जीत के हीरो रहे थे उनको टी20 टीम में तो जगह मिली लेकिन वनडे टीम में से उन्हें बाहर कर दिया गया। ये बताता है कि पांड्या को लेकर टीम मैनेजमेंट ज्यादा उम्मीदजदा नहीं है। पांड्या को अगर चैंपियंस ट्रॉफी में टीम में जगह बनानी है तो फिर घरेलू क्रिकेट में दम दिखाना होगा और साथ ही टी20 में जितने मौके मिलें उन्हें पूरा तरह से भुनाना होगा। लेकिन पांड्या की समस्या यहां कम नहीं हो रही है।

मुंबई इंडियंस क्या फैसला लेगी

टी20 टीम की कप्तानी, वनडे टीम में से जगह जाने के बाद पांड्या के ऊपर से खतरा खत्म नहीं हुआ है। सवाल ये है कि क्या पांड्या अब इस स्थिति में हैं कि मुंबई इंडियंस उन्हें अपना कप्तान बनाए रखे? पिछले साल रोहित शर्मा की जगह पांड्या को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी सौंपी। गुजरात टाइटंस से पांड्या को लाया गया और वानखेड़े में बैठा दिया गया। ये फैसला फैंस को रास नहीं आया और इसी के चलते पांड्या की हूटिंग गुई। इसके साथ ही रोहित-पांड्या के बीच दरार भी आ गई।

अगले आईपीएल के लिए मेगा नीलामी होनी है। बीसीसीआई ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि एक फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। रोहित के करीबी माने जाने वाले सूर्यकुमार यादव भी मुंबई के हैं और अब टी20 में टीम इंडिया के कप्तान हैं। उनको छोड़ना मुंबई के लिए खतरा हो सकता है। रोहित शर्मा को मुंबई जाने दे वो भी टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद, इसकी संभावना भी कम है। जसप्रीत बुमराह को भी मुंबई नहीं जाने देगी।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हाथ धो सकते हैं हार्दिक पांड्या