Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

न झुके है, ना झुकेंगे, लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ेंगे- गोविन्द सिंह डोटासरा

कांग्रेस नेता ने भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक अधिकारों का दुरूपयोग करते हुए राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के निर्णय के विरूद्ध राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राजभवन का घेराव करते हुए जयपुर के सिविल लाईन्स फाटक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, विधायकगण, विधायक प्रत्याशीगण, निगम/बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा जनप्रतिनिधिगण के साथ कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन में शामिल रहे।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राहुल गाँधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के पश्चात् इस तरह लोकतंत्र विरोधी कार्य पहली बार मोदी सरकार के शासन में हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी उस कांग्रेस पार्टी के नेता है जिसके महान नेताओं ने बड़ी से बड़ी कुर्बानियां देकर ना सिर्फ देश को आजाद करवाया बल्कि देश में लोकतंत्र को कायम रखा। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी देश के लिए जीवन का बलिदान देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गाँधी के पोते तथा देश की एकता एवं अखण्डता के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले स्व. राजीव गाँधी के पुत्र है जो मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के समक्ष कभी नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की फासीवादी दमनकारी नीतियों का विरोध सदन एवं सडक़ पर किया जाकर मोदी सरकार को सबक सिखाने का कार्य कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गाँधी के समर्थन में संघर्ष करेगा तथा मोदी सरकार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए जेल कम पड़ जाएंगे।

डोटासरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राहुल गाँधी द्वारा सत्य के लिए लड़ी जा रही लड़ाई में शामिल होने के लिए कमर कस ले तथा किसी भी विषम परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस के कार्यकर्ता ना सिर्फ सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी को सत्य बोलने से कोई नहीं रोक सकता, कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में आम जनता के अधिकारों के लिए केन्द्र की फासीवादी मोदी सरकार के विरूद्ध संघर्ष जारी रखेंगे तथा 2024 में मोदी सरकार को केन्द्र की सत्ता से हटाएंगे।

इस अवसर पर एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा ने उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राहुल गाँधी की सत्य की लड़ाई में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गाँधी बनकर केन्द्र की मोदी सरकार से टकराएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को तो अंग्रेज भी नहीं डरा सके भाजपा की केन्द्र सरकार भी कांग्रेस नेताओं की आवाज को नहीं दबा सकेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता देश और प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा जैसी फासीवादी ताकतों से लडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेसजनों से आह्वान करते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए केन्द्र की सत्ता से फासीवादी मोदी सरकार को हटाना जरूरी है, इसलिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता आने वाले लम्बे संघर्ष के लिए तैयार हो जाएं तथा संकल्प लें कि जब तक केन्द्र से मोदी सरकार का सफाया ना हो जाएं चैन से नहीं बैठेंगे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी.डी. कल्ला, डॉ. चन्द्रभान, एआईसीसी के गुजरात प्रभारी एवं विधायक डॉ. रघु शर्मा, सचिव कुलदीप इन्दौरा, राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. महेश जोशी, गोविन्द राम मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, शकुन्तला रावत, रामलाल जाट, अशोक चांदना, महेन्द्र चौधरी, विधायकगण नरेन्द्र बुडानिया, कृष्णा पूनियां, रोहित बोहरा, आलोक बेनीवाल, गंगा देवी, गोपाल मीणा, सुरेश मोदी, चेतन डूडी, अमीन कागजी, बाबूलाल नागर, पूर्व सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव, नमोनारायण मीणा, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष श्री सीताराम अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ, सचिव श्री ललित तूनवाल, श्री रामसिंह कस्वां, जसवंत गुर्जर, राजेन्द्र यादव, देशराज मीणा, प्रशान्त सहदेव शर्मा, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, ललित यादव, प्रवक्ता आर.सी. चौधरी, स्वर्णिम चतुर्वेदी, एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, निगम/बोर्ड के चेयरमेन बृजकिशोर शर्मा, डॉ. अर्चना शर्मा, मुमताज मसीह, धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. खानू खाँ बुधवाली, पवन गोदारा, डूंगरराम गेदर, महावीर सोगानी, किशनलाल जैदिया, मदनगोपाल मेघवाल, उर्मिला योगी, उमाशंकर शर्मा, सीताराम लाम्बा, आरसीए चेयरमेन वैभव गहलोत, बोर्ड उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा, सुशील शर्मा जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, रविन्द्र त्यागी, जाकिर हुसैन गैसावत, पूर्व विधायक दिलीप चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी विद्याधर सिंह चौधरी, जयपुर हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर, जयपुर उप जिला प्रमुख मोहन डागर, हरसहाय यादव, कुलदीप सिंह पूनियां, चर्तुभुज यादव, सत्येन्द्र सिंह राघव, विक्रम सिंह शेखावत, रूक्षमणी कुमारी सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

न झुके है, ना झुकेंगे, लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ेंगे- गोविन्द सिंह डोटासरा
न झुके है, ना झुकेंगे, लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ेंगे- गोविन्द सिंह डोटासरा
न झुके है, ना झुकेंगे, लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ेंगे- गोविन्द सिंह डोटासरा

You May Also Like