Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
11%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 143

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7528

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
17%
मल्लिकार्जुन खड़गे
11%
बता नहीं सकते
6%
Total count : 18

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
38%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
15%
फिल्मों को हिट करने के लिए
38%
कुछ बता नहीं सकते
8%
Total count : 13

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

हिंडोली विधायक चांदना ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिख ओएसडी की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप

हिंडोली विधायक चांदना ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिख ओएसडी की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
Abhishek Mudgal
October 11, 2024

BUNDI : हिंडोली विधानसभा से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) राजीव दत्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चांदना ने दत्ता पर पुलिस तंत्र का गलत इस्तेमाल करने, कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को परेशान करने, और सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का आरोप लगाया है।

चांदना ने स्पीकर ओम बिरला को लिखे पत्र में यह जानकारी दी कि राजीव दत्ता पुलिस की मदद से समाज विशेष के लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दत्ता ने हाल ही में गुर्जर समाज के एक मामले में पुलिस का हस्तक्षेप करवा कर सामाजिक सौहार्द को प्रभावित किया है। साथ ही, समाज के लोगों के घरों पर पुलिस भेजकर माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया, जिससे जिले में सामाजिक तानाबाना बिगड़ रहा है।

अपने पत्र में चांदना ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से भाजपा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत कार्यों में लिप्त लोगों की पैरवी करके समाज में दलाली की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे भाजपा को भी राजनीतिक नुकसान हो सकता है। चांदना ने दत्ता की कार्यशैली को अनैतिक करार देते हुए समय रहते सुधार की अपील की है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी अशोक चांदना ने कांग्रेस के धरने के दौरान राजीव दत्ता को चुनाव मैदान में उतरने की खुली चुनौती दी थी। चांदना के आरोपों से जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है, और इस मुद्दे पर अब भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी होने की संभावना है।

You May Also Like