Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने को आम आदमी पार्टी बड़ी जीत मान रही है और इससे पार्टी में बड़ी खुशी की लहर है। सिसोदिया के जेल से बाहर आने पर आप संगठन के साथ साथ दिल्ली सरकार को बड़ी मजबूती मिलेगी। सिसोदिया फिर से उपमुख्यमंत्री पद की कमान संभाल सकते हैं।
विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2024) को देखते हुए सिसोदिया के ऊपर बड़ी चुनौती रहेगी। अधिकारियों में सिसोदिया की अच्छी छवि है, इसका आप को बड़ा लाभ मिलेगा। इसका आप संगठन से लेकर दिल्ली सरकार चलाने तक पर असर पडे़गा।
दिल्ली से लेकर हरियाणा चुनाव असर पड़ने की संभावना
सिसोदिया के बाद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी से आप के चुनाव प्रबंधन पर असर पड़ा है। कार्यकर्ता मायूस थे, सिसोदिया को जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिली है। दिल्ली से लेकर हरियाणा चुनाव (Haryana Election 2024) प्रचार पर सिसोदिया की जमानत का असर दिखने की संभावना है।
आबकारी घोटाले ( Delhi Excise Scam) के आरोप में मनीष सिसाेदिया (Manish Sisodia) को 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया था, उस समय दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।उन्हें इस पद के साथ साथ मंत्री पद से भी इस्तीफा देना पड़ा था।उनके जेल जाने से आप संगठन के साथ साथ दिल्ली सरकार के कामकाज पर भी असर पड़ा था।इसका कारण यह है कि अधिकारियाें में सिसोदिया की छवि अच्छी मानी जाती है।
