Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
11%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 142

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7526

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
65%
डीके शिवकुमार
18%
मल्लिकार्जुन खड़गे
12%
बता नहीं सकते
6%
Total count : 17

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
42%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
8%
फिल्मों को हिट करने के लिए
42%
कुछ बता नहीं सकते
8%
Total count : 12

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मोदी बोले- कांग्रेस अध्यक्ष मेरे पिता को गाली दे रहे, खरगे ने मलिंगा को लेकर कसा तंज

मोदी बोले- कांग्रेस अध्यक्ष मेरे पिता को गाली दे रहे, खरगे ने मलिंगा को लेकर कसा तंज
Pooja Parmar
November 18, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मेरे पिताजी को गाली दे रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- राजस्थान में सचिवालय की अलमारियों और गणपति प्लाजा के लॉकर्स से नोट और सोना निकल रहा है। ये कांग्रेस का पाप है जो राजस्थान के युवाओं के साथ हुआ। किसानों के साथ जो धोखा हुआ उसकी काली कमाई है। मोदी ये काली कमाई उजागर करने का काम कर रहा है तो कांग्रेस गाली दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे मेरे पिताजी को गाली दे रहे हैं। जिनका 40 साल पहले स्वर्गवास हो गया। मुझे कितनी भी गाली पड़े, मेरे बारे में कितना भी बुरा बोला जाए। मैंने आपको गारंटी दी है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा। ये मोदी है कच्चा नहीं, पक्का हिसाब करता है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष का भाजपा पर हमला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भरतपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बाड़ी से प्रत्याशी गिर्राज सिंह मलिंगा को लेकर भाजपा पर हमला बोला। खरगे ने कहा- दलित के साथ मारपीट करने वाले आदमी को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया, मैंने और राहुल गांधी ने मिलकर ये फैसला किया था। लेकिन, भाजपा ने उसे टिकट दे दिया।

 

कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अजमेर के किशनगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा- भाजपा नेता डलब इंजन की सरकार की बात करते हैं। हिमालच और कर्नाटक में भाजपा का एक-एक इंजन सीज हो गया था। जो नेता यहां मंडरा रहे हैं, वो वहां भी खूब प्रचार कर रहे थे। लेकिन, जीत कांग्रेस पार्टी की हुई। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप 25 नवंबर को कांग्रेस का बटन दबाओ, अगले साल दिल्ली वाला इंजन भी सीज कर देंगे।

 

भरतपुर में भारत माता के जयकारे लगवाते हुए पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, अब से ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान में मतदान होने वाला है। हर तरफ एक ही गूंज है, जन जन की यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार। उन्होंने गहलोत पर भी जमकर तंज कसा। कहा, कुछ लोग यहां खुद को जादूगर करते हैं। अब उन्हें, आज राजस्थान की जनता कह रही है, तीन दिसंबर कांग्रेस छूमंतर।

 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राजस्थान भाजपा को बधाई देते हुए पार्टी के संकल्प पत्र की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प में किए वादों को दोहराते हुए कहा कि इन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे। उन्होंने कहा कि ये वादे पूरे होंगे, ये मोदी की भी गारंटी है।

पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है
पीएम मोदी ने अपने भाषण में लोगों से पूछा कि पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है या नहीं।उन्हें जी-20 सम्मेलन का जिक्र करते हुए पूछा कि आपको लगता है कि दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। आपको गर्व हो रहा है, खुशी हो रही, संतोष हो रहा है। ये सब किसके कारण हो रहा है। ये मोदी के कारण नहीं बल्कि ये कमाल आपका एक वोट कर रहा है। ये आपके कारण हो रहा है। क्योंकि आपने एक वोट देकर दिल्ली में स्थिर और मजबूद सरकार बनाई। इसलिए भारत हर मैदान में जीत रहा है।

भारत अग्रणी बन रहा है
प्रधानमंत्री ने कहा, एक तरफ तो भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी तरफ बीते पांच साल में राजस्थान में क्या हुआ? पांच साल में बर्बादी हुई इसके लिए जिम्मेदार कौन है, राजस्थान को पीछे धकेलने के लिए जिम्मेदार कौन है, राजस्थान के नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार कौन है? यहां कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है। इस लिए राजस्थान कह रहा है, जादूगर जी कोनी मिले वोट जी।

 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 सिर पर है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों बड़े दल ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बीच जोधपुर में शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रेसवार्ता की।इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। हालांकि, भाजपा अपने संकल्प पत्र में कई मुद्दे शामिल नहीं करने को लेकर घिर रही है, जिस पर भी जोशी ने बेबाकी से राय रखी।

इस दौरान जोशी ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार पर हाल ही में सामने आए लाल डायरी के पन्नों के आधार पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार रिपीट होने वाली है। लेकिन दूसरी ओर उनका बेटा ही सरकार डिलीट करवा रहा है।कह रहा है कि मेरे पिताजी रिपीट नहीं होने वाले हैं, जहां परिवार को ही उन पर विश्वास नहीं है तो जनता विश्वास कैसे करेगी? जोशी ने कहा कि गांधी परिवार राजस्थान की यात्रा पर आया हुआ है, उनका काम दूरबीन से टाइगर देखने और हथियाने के लिए जमीन देखने के अलावा कुछ नहीं है।

You May Also Like