Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
मिजोरम और म्यांमार के सागांग डिवीजन के बीच आधिकारिक सीमा व्यापार दो दिनों से निलंबित
म्यामार की सेना की ओर से शनिवार को एक पुल को उड़ाए जाने के बाद मिजोरम और म्यांमार के सागांग डिवीजन के बीच आधिकारिक सीमा व्यापार दो दिनों से निलंबित कर दिया गया है।
अधिकारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार को विस्फोटकों का उपयोग कर टेडिम टाउनशिप क्षेत्र में रन नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज को उड़ा दिया गया। इससे मिजोरम को म्यांमार के सागांग डिवीजन में तहान शहर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क कट गई है।
सीमा व्यापार पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में जोखावथर सीमा व्यापार केंद्र के माध्यम से हो रहा है। यहां से आवश्यक वस्तुओं, शीतल पेय पदार्थ, ब्रेड, विभिन्न खाद्य पदार्थ और इलेक्ट्रानिक गैजेट सहित अन्य का व्यापार किया जा रहा था। सीमावर्ती ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि म्यांमार से सामान का आयात जल्द ही फलम शहर के माध्यम से फिर से शुरू होगा। यह मार्ग अधिक चुनौतीपूर्ण और लंबा है।
तहान म्यांमार के कलायम्यो जिले का एक शहर है। इसमें मुख्य रूप से मिजो लोग रहते हैं। यहां 99 प्रतिशत ईसाई आबादी है। मिजोरम म्यांमार के साथ 510 किमी लंबी बिना बाड़ वाली सीमा साझा करता है।