Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

नॉर्थ-ईस्ट में जीत से गदगद मोदी ने कहा- कुछ कट्‌टर कहते हैं मर जा मोदी, जनता कह रही मत जा मोदी

The Fact India: त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद गुरुवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया। पीएम मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे और अपने भाषण में कहा कि हमारी जीत से घबराए कुछ कट्‌टर विरोधी कहते हैं मर जा मोदी-मर जा मोदी। लेकिन मेरे देशवासी कहते हैं मत जा मोदी-मत जा मोदी।

ईवीएम पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा कि नॉर्थ-ईस्ट के रिजल्ट के बाद टीवी पर ईवीएम को गाली पड़नी शुरू हुई या नहीं। त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार की वापसी से गदगद पीएम मोदी ने कहा कि हम एक नई दिशा पर चल पड़ा नॉर्थ-ईस्ट देख रहे हैं। यह दिलों की दूरियां समाप्त होने का ही नहीं, बल्कि नई सोच का प्रतीक है। अब नॉर्थ-ईस्ट न दिल्ली से दूर है न दिल से दूर है। यह इतिहास रचे जाने का समय है। मैं नॉर्थ-ईस्ट की समृद्धि और विकास का समय देख रहा हूं।

उन्‍होंने कहा कि कुछ दिन पहले मैं जब वहां गया तो किसी ने कहा कि मोदी जी आपको अपनी हाफ सेंचुरी के लिए बहुत-बहुत बधाई। मैंने पूछा कि कैसी हाफ सेंचुरी। तब उन्होंने बताया कि आप जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से 50 बार से अधिक बार नॉर्थ-ईस्ट की विजिट कर चुके हैं। मोदी ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाकर नॉर्थ-ईस्ट के लोगों का आभार व्यक्त किया।

मोदी बोले कि ये नॉर्थ-ईस्ट की देशभक्ति का सम्मान है। अन्य राज्यों में काम करना उतना कठिन नहीं है, जितना नॉर्थ ईस्ट में है इसलिए वहां के कार्यकर्ता विशेष अभिनंदन के हकदार हैं। केंद्र की राजनीति में नॉर्थ-ईस्ट को महत्व मिलता है तो हमारे कुछ विशेष शुभचिंतकों के पेट में दर्द होता है। पहले जो दूर दृष्टा होते थे वो आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचते थे और अब पॉलिटीशियन सोचते हैं उनकी तस्वीर छपेगी या नहीं।

मोदी ने कहा कि कुछ कट्‌टर लोग कहते हैं मर जा मोदी, देश कह रहा है मत जा मोदी। विपक्षी जहां हमारी कब्र खोदने की ख्वाहिश करते हैं, वहां कमल खिलता जा रहा है। कांग्रेस कह रही है ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे इतना मायने रखते। जब दिल में ही जोड़ने की भावना न हो तो ऐसे बोल निकलते हैं। मोदी ने कहा कि हम सबसे कठिन चीजों को हल करने के लिए कठिन से कठिन मेहनत करते हैं। समाधान के जो भी रास्ते मिलें उन पर चलते हैं। आजादी के दशकों बाद भी नॉर्थ-ईस्ट के हजारों गांवों में बिजली भी नहीं पहुंची थी। अब बिजली, नल से जल और गैस उपलब्ध है।

मोदी ने नगालैंड में पहली बार महिला उम्मीदवार के चुनाव में जीत को सबके लिए गौरव बताया। मोदी बोले कि भाजपा को बनिया पार्टी कहा गया। मिडिल क्लास की पार्टी कहा गया। लेकिन हमने उन मिथकों को तोड़ दिया। हमने गुजरात चुनाव में भी देखा है कि कैसे आदिवासी पट्टी में भी भाजपा को जबर्दस्त जीत मिली। हमें माइनॉरिटी के खिलाफ बताया गया। यह भ्रम गोवा के भाइयों ने तोड़ा। इससे पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा को मिली जीत, मोदी के विजन का नतीजा है। यह मोदी की मेहनत की जीत है। मोदी ने नार्थ-ईस्ट के विकास का रोडमैप बनाया, जिस पर चलकर वहां की तकदीर बदल गई है।

You May Also Like