Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म करने पर पायलट का बीजेपी पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता लोकसभा से खत्म करने को लेकर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक से विधायक सचिन पायलट ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने राहुल की सदस्यता समाप्त करने पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया है। 

पायलट ने लिखा है-'भारतीय लोकतंत्र के लिए आज शर्मनाक दिन है। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करके भाजपा ये ना समझे कि जनता की आवाज उठाने से उनको रोक देगी। हम जनता के लिए, सच के लिए आवाज उठाते रहेंगे'। केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय के सेक्रेटरी जनरल उत्पल कुमार सिंह ने नोटिफिकेशन निकालकर लोकसभा सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया है। 

 23 मार्च से ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में लिखा है कि लोकसभा सांसद राहुल गांधी को चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट कोर्ट, सूरत से दोषी ठहराए जाने पर केरला के वायनाड संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्यता से डिसक्वालीफाई किया जाता है।

उन्हें दोषी ठहराए जाने की तारीख 23 मार्च 2023 से ही भारतीय संविधान के आर्टिकल 102 (1)(e) के प्रावधानों और रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट 1951 के सेक्शन 8 के तहत यह यह एक्शन लिया गया है।बता दें कि उन्हें सूरत की सेशन कोर्ट ने मानहानि केस में 2 साल की सजा सुनाई थी। लेकिन उन्हें जमानत तो मिल गई थी। राहुल गांधी पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी का आरोप लगा था। जिसके बाद राहुल के खिलाफ गुजरात भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।

राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म करने पर पायलट का बीजेपी पर हमला

You May Also Like