Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
11%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 142

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7526

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
65%
डीके शिवकुमार
18%
मल्लिकार्जुन खड़गे
12%
बता नहीं सकते
6%
Total count : 17

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
42%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
8%
फिल्मों को हिट करने के लिए
42%
कुछ बता नहीं सकते
8%
Total count : 12

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

जमीन पर गड्डा, पेड़ पर जाकर अटकी गाड़ी, कितना ​भीषण था Bijapur IED Blast !

जमीन पर गड्डा, पेड़ पर जाकर अटकी गाड़ी, कितना ​भीषण था Bijapur IED Blast !
Abhishek Mudgal
January 6, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में जवानों की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। मौके पर सिर्फ गाड़ियों के कल पुर्जे बिखरे हैं। वहीं, जवान के शव भी कई हिस्सों में बंट गया है। मौके पर 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। वहीं, धमाका इतना जबरदस्त था कि गाड़ियों के कल पुर्जे पेड़ पर लटक गए हैं। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। वहीं, घटना स्थल पर मंजर काफी भयावह है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके थर्रा उठे हैं। कई किमी तक का इलाका दहल उठा था। मौके पर जब पुलिस की दूसरी टीम पहुंची तो वहां सिर्फ मलबा और जवानों के शव का टुकड़े पड़े थे। वहीं, जो जवान जीवित बचे थे, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। धमाके के बाद इलाके सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

बताया जा रहा है कि धमाके बाद मलबा दूर तक जाकर गिरा है। साथ ही गाड़ी के पुर्जे अलग-अलग जाकर गिरे हैं। गाड़ी के कल पुर्जे के टुकड़े पेड़ पर जाकर अटके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना जबरदस्त था। वहीं, जिस पेड़ पर कल पुर्जे अटके हैं, उसकी ऊंचाई 20 फीट से अधिक है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कितना जबरदस्त था। गौरतलब है कि यह आईईडी ब्लास्ट कुटरू के जंगली इलाके में हुआ है। जवानों की टीम नारायणपुर से सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रही थी। इसी दौरान दो बजकर 15 मिनट पर आईईडी ब्लास्ट हुआ। इसमें नौ जवान शहीद हुए हैं। सभी जवान डीआरजी के हैं।

जमीन पर गड्डा, पेड़ पर जाकर अटकी गाड़ी, कितना ​भीषण था Bijapur IED Blast !