Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
38%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
13%
फिल्मों को हिट करने के लिए
38%
कुछ बता नहीं सकते
13%
Total count : 8

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं प्रियंका गांधी का यह नारा राजस्थान में खोखला साबित हुआः प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को ट्वीट कर याद दिलाया कि 1 वर्ष पूर्व उनके लिए ट्रेन का टिकट बुक कर प्रियंका गांधी को राजस्थान में हो रहे महिला अपराधों की सुध लेने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन 1 साल बीत जाने के बाद भी प्रदेश में हो रहे महिला अपराधों की सुध नहीं ली, और ना ही एक साल से इस मामले पर कुछ भी बोली है , उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रियंका गांधी ने ष्मैं लड़की हूं लड़ सकती हुष् का नारा दिया था और इसी नारे के चलते प्रियंका गांधी महिलाओं को न्याय दिलाने की बात कर रही थी ऐसे में 4 सालों से प्रदेश में महिला अपराध, बलात्कार व यौन शोषण की घटनाएं चरम पर हैं प्रियंका गांधी अपने नारे के अनुसार राजस्थान में केवल पॉलिटिकल टूरिज्म के लिए आती हैं मौज मस्ती सैर सपाटा करने के लिए उनके पास राजस्थान में समय मिल जाता है जबकि इन पीड़िताओ से मिलने के लिए उनके पास में समय नहीं है।


गोठवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी का नारा मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं राजस्थान के महिलाओं से कोई सरोकार नहीं रखता ,क्योंकि राजस्थान में उनकी पार्टी की सरकार है अशोक गहलोत की सरकार में प्रदेश में हो रहे महिला अपराधों पर अंकुश लगाने में पूर्णता नाकाम साबित हुए है, पिछले 1 साल में प्रदेश में बलात्कार व यौन शोषण के मामलों में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के चार वर्ष के शासनकाल में प्रदेश में दिसंबर 2018 से अक्टूबर 2022 तक महिलाओं पर अत्याचार के 1 लाख 56 हजार 401 मामलें दर्ज हो चुके हैं। अक्टूबर 2020 की तुलना में अक्टूबर 2022 में महिला अपराध में 33.19 फीसदी आपराधिक मामले में बढ़ोतरी हुई। अक्टूबर 2021 की तुलना में अक्टूबर 2022 में महिला अपराध 12.31 फीसदी आपराधिक मामले में बढ़ोतरी हुई। 25 हजार 346 मामलें बच्चियों एवं महिलाओं के रेप एवं गैंगरेप से संबंधित मामले दर्ज हो चुके हैं। अक्टूबर 2020 की तुलना में अक्टूबर 2022 में रेप के मामलों में 36.65 फीसदी बढ़ोतरी हुई। अक्टूबर 2021 की तुलना में अक्टूबर 2022 में महिला अपराध में 14.00 फीसदी बढ़ोतरी हुई।


राजस्थान सरकार पिछले 4 सालों में प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को नहीं सुधार पाई है बल्कि इसके उलट उनकी सरकार के मंत्री शांति धारीवाल उल जलूल और गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है इसलिए यहां बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं वह भी गैर जिम्मेदार बयान देते हैं कि बलात्कार के मामलों में अधिकांश आरोपी उनके रिश्तेदार ही बलात्कार करते हैं और अधिकतर मामले झूठे हैं इससे अशोक गहलोत बलात्कार पीड़िताओ का अपमान कर रहे हैं प्रदेश महिलाओअस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर कार्यवाही प्रदेश में ना के बराबर हो रही है ऐसे में प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी का नारा झूठा साबित होता है यदि वाकई में वह ष्लड़की हु लड़ सकती हूं ष् की बात करती है तो मेरे बुलावे पर उन्हें तुरंत राजस्थान आकर इन महिला पीड़ित महिलाओं से मिलना चाहिए उन्हें न्याय दिलाना चाहिए और प्रदेश में हो रहे बेलगाम बलात्कार के मामलों में अशोक गहलोत सरकार पर सवाल खड़े करने चाहिए अन्यथा उनका यह चुनावी नारा खोखला साबित होता है।

मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं प्रियंका गांधी का यह नारा राजस्थान में खोखला साबित हुआः प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल

You May Also Like