Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पुतिन बोले- हमें हराना नामुमकिन, मदद भी नहीं चाहिए, रूस ने अमेरिका के साथ परमाणु संधि खत्‍म की

The Fact India: रूस-यूक्रेन जंग के एक साल पूरा होने से तीन दिन पहले राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों को संबोधित किया। पुतिन ने कहा कि हमें हराना नामुमकिन है। हमें किसी की मदद नहीं चाहिए। हमारी जंग यूक्रेन के लोगों से नहीं है, क्योंकि वो तो वहां की हुकूमत के बंधक हैं। दुनिया ये कान खोलकर सुन ले कि रूस को जंग के मैदान में हराना नामुमकिन है। दरअसल, पश्चिमी देश चाहते हैं कि यूरोप में वो पुलिस का रोल अदा करें। हम अपने बच्चों पर कोई खतरा नहीं आने देंगे। पु‍तिन ने अपने भाषण के अंतिम घड़ी में अमेरिका के साथ परमाणु संधि को खत्‍म करने का ऐलान किया।

पुतिन ने संबोधित करते हुए कहा कि रूस ने यूक्रेन के साथ जंग को टालने के लिए तमाम कूटनीतिक कोशिशें की थी। लेकिन नाटो और अमेरिका ने इन्हें कामयाब नहीं होने दिया। हम अब भी बिना शर्त बातचीत करने के लिए तैयार हैं। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को लांग रेंज डिफेंस सिस्टम दिए जाने से हमारे बॉर्डर पर खतरा मंडरा रहा है। रूस और यूक्रेन का मामला स्‍थानीय था। अमेरिका और उसके साथियों ने इसे दुनिया का मसला बना दिया। रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा कि जंग की शुरुआत वेस्टर्न पावर्स की वजह से हुई। हमने उस वक्त भी हर मुमकिन कोशिश की। वो लोग कीव और यूक्रेन के कंधों पर रखकर बंदूक चला रहे हैं। उन्हें मूर्ख बना रहे हैं। हम अपने वतन की हिफाजत करना बखूबी जानते हैं। अमेरिका और उसके साथी महज अपना दबदबा बढ़ाने की साजिश की खातिर दूसरों को मोहरा बना रहे हैं।

पुतिन ने कहा कि दुनिया के सबसे अमीर देशों के संगठन जी7 ने गरीब देशों की मदद के लिए 60 अरब डॉलर दिए। ये अच्छी बात है। मगर ये भी देखिए कि उन्होंने जंग के लिए 150 अरब डॉलर का फंड रखा। ये दोगलापन नहीं तो और क्या है? रूसी राष्‍ट्रपति ने कहा कि जहां तक डोनबास इलाके का मामला है तो हमने हमेशा कहा कि पहले इसे शांति से सुलझा लीजिए, लेकिन रूस पर इल्जाम लगाने वाले ये भी देख लें कि वेस्टर्न लीडर्स का क्या रोल रहा। वेस्टर्न पावर सम्मान देना नहीं जानते। वो पूरी दुनिया पर थूकने की कोशिश करते हैं।

पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों की हरकतों की वजह से हमें यूक्रेन पर हमला करना पड़ा। अपनी हिफाजत के लिए यूक्रेन पर अटैक जरूरी था। डोनबास के लोगों ने तो रूस सरकार से मदद मांगी थी। जिस तरह वेस्‍टर्न पावर ने यूगोस्लोवाकिया, इराक, लीबिया और सीरिया को तबाह किया, वही ये यूक्रेन के साथ भी करना चाहते हैं। ​कीव में इतनी ताकत नहीं कि वो डोनबास का मसला सुलझा ले। बातचीत तो होनी चाहिए, लेकिन इसमें सही तरीका अपनाया जाना चाहिए। प्रेशर टैक्टिक्स के आगे रूस न झुका है और न झुकेगा।

रूसी राष्‍ट्रपति ने कहा कि हमें वेस्टर्न पावर्स से भी बातचीत करने में कोई दिक्कत नहीं है। हम चाहते हैं कि हमारे बीच जॉइंट सिक्योरिटी स्ट्रक्चर हो। इसके लिए मैंने खुद कई साल तक कोशिश की, लेकिन अमेरिका और दूसरे वेस्टर्न पावर हल चाहते ही नहीं है। हमें हमेशा इग्नोर किया गया।

पुतिन ने अमेरिका के साथ परमाणु संधि को खत्म की
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपने भाषण के आखिरी मिनटों में अहम घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि रूस परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिका के साथ की गई स्टार्ट न्यू ट्रीटी को नहीं मानेगा।

अमेरिका के राष्‍ट्रपति बाइडेन ने सुना पुतिन का भाषण
रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने करीब एक घंटे का भाषण दिया। पोलैंड के वारसा में मौजूद अमेरिका के राष्ट्रति जो बाइडेन ने यह भाषण गौर से सुना। संवाभना है कि वो कुछ देर में अमेरिका और वेस्टर्न पावर्स पर पुतिन के आरोपों का तफ्सील से जवाब देंगे।

27 Views

You May Also Like