Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
करियर के आखिरी टूर्नामेंट के पहले दौर में हारीं सानिया, अब टेनिस एकेडमी चलाएंगीं
- February 22, 2023 Author : Team Fact India JP

The Fact India: टेनिस की महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने करियर के आखिरी टूर्नामेंट दुबई टेनिस चैंपियनशिप के पहले ही दौर में ही हारकर बाहर हो गई हैं। दुबई में रशिया की वेरोनिका कुदेरमेटोवा और ल्यूडमिला सैमसोनोवा की जोड़ी ने मिर्जा और उनकी अमेरिकन जोड़ीदार मैडिसन कीज को 6-4, 6-0 से हराया। एक महीना पहले ही सानिया मिर्जा (36 वर्ष) ने संन्यास की घोषणा की थी। तब उन्होंने कहा था कि वे दुबई में अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगीं।
भारत की टेनिस सनसनी कही जाने वाली सानिया मिर्जा अपने करियर में कुल छह ग्रैंड स्लैम टाइटल जीती हैं। इनमें से तीन विमेंस डबल्स और तीन मिक्स डबल्स कैटेगरी में आए हैं। सानिया ने आखिरी ग्रैंड स्लैम 2016 में जीता था। पिछले महीने खेले गए साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में सानिया रनरअप रही थीं।
रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा की भारतीय जोड़ी को ब्राजील की लुईसा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी ने 7-6, 6-2 से हराया। सानिया मिर्जा की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ हुई है। पिछले साल नवंबर में शोएब मलिक से तलाक की खबरें आई थीं। हालांकि उन दोनों की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया था। बाद में सानिया ने शोएब मलिक के साथ एक फोटो भी शेयर किया। ऐसा बताया जा रहा है कि अब वे हैदराबाद और दुबई में एकेडमी चलाएंगीं।
- Post By Team Fact India