Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
सपना गिल बोलीं-क्रिकेटर शॉ ने गलत तरीके से छुआ, पृथ्वी और उनके दोस्त पर केस दर्ज कराया
- February 21, 2023 Author : Team Fact India JP

The Fact India: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल और उनके साथियों को जमानत मिल गई है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने 20 फरवरी को जमानत मंजूर की। पृथ्वी शॉ से मारपीट और जबरन वसूली के केस में सपना और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया था। जमानत मिलने के बाद सपना ने क्रिकेटर पृथ्वी और उनके दोस्त के खिलाफ मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया है। सपना ने हथियारों से हमला करने, आपराधिक साजिश रचने के आरोप लगाए। सपना के मुताबिक, घटना के वक्त अपने दोस्त को बचाने गईं तो पृथ्वी शॉ ने उन्हें गलत तरह से छुआ।
बता दें कि 15 फरवरी को मुंबई के होटल सहारा स्टार के बाहर सपना गिल और पृथ्वी शॉ के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष यादव की शिकायत पर सपना और उनके तीन दोस्तों को 17 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। आशीष ने सपना पर 50 हजार रुपए की वसूली के लिए धमकाने का आरोप भी लगाया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जमानत मिलने के बाद सपना ने कहा कि 50 हजार होते क्या हैं। एक दिन में दो रील बनाकर मैं इतना कमा लूंगी। जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त पर आरोपों की झड़ी लगा दी।
सपना ने कहा कि शॉ और उसका दोस्त मेरे दोस्त शोभित ठाकुर को मार रहे थे। ठाकुर बच्चा है। वह खुद को बचाने में असमर्थ था। इसलिए मैं बीच बचाव के लिए आगे आई और शॉ को ठाकुर पर हमला करने से रोका।सपना गिल ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान पृथ्वी शॉ ने मुझे गलत तरह से छुआ था। जब हम लोगों ने कहा कि केस दर्ज करेंगे तो पृथ्वी शॉ गिड़गिड़ाने लगे थे। कहने लगे कि कोई शिकायत मत करना। इसके बाद हमने तब केस दर्ज नहीं कराया था।
सपना ने कहा कि उन लोगों ने मुझ पर 50 हजार रुपए की वसूली का आरोप लगाया है। आजकल 50 हजार हैं क्या? मैं दो रील बनाऊंगी और इतना एक दिन में कमा लूंगी। आरोपों का भी कोई स्तर होता है। वहीं, पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष यादव ने कहा था कि 15 फरवरी को सहारा स्टार के कैफे में वो और पृथ्वी शॉ डिनर कर रहे थे। गिल और उसके दोस्त सेल्फी लेने के लिए आए। पहले शॉ मान गए और फिर बाद में उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।
- Post By Team Fact India