Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
38%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
13%
फिल्मों को हिट करने के लिए
38%
कुछ बता नहीं सकते
13%
Total count : 8

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मध्‍य प्रदेश में बदला मौसम, भोपाल में तेज बारिश, आगर में गिरे ओले, धार में एक महिला की मौत

The Fact India: मध्य प्रदेश में शनिवार की शाम अचानक मौसम में बदलाव हो गया। प्रदेश की राजधानी भोपाल में शाम को तेज बारिश हुई। बैतूल, राजगढ़ और रतलाम में भी झमाझम बारिश हुई है। आगर जिले के नलखेड़ा में ओले गिरे। इंदौर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। ग्वालियर में आंधी चली। धार में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

शाजापुर जिले के शुजालपुर और खंडवा में तेज आंधी और बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई। बारिश और आंधी से प्‍याज, लहसुन, गेहूं और मसूर की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बारिश और बादल छाने के बावजूद दिन-रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं होगा। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। खरगोन में शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट से ज्यादा बूंदाबांदी का दौर चला। दोपहर बाद अचानक से बादल छा गए और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। शाम होते-होते अचानक तेज आंधी चलने लगी। धार जिले की सरदारपुर तहसील में दोपहर को बारिश हुई।

बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। क्षेत्र के कुशलपुरा गांव में ओले भी गिरे। शाजापुर के अकोदिया क्षेत्र में भी बादल छाए और तेज हवाएं चली। रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र के पिपलौदा में करीब 20 मिनट तक बूंदाबांदी हुई।​​​ धार जिले के बरमंडल पंचायत के मजरे नाहरखाली गांव में गुड्डीबाई पति मुन्नालाल अपने परिवार के साथ खेत पर गेहूं कटाई का कार्य करवा रही थी। तभी करीब चार बजे आकाशीय बिजली गिरी, जिससे गुड्डी बाई अचेत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रायसेन में दो दिन में दूसरी बार बूंदाबांदी हुई। जिले में इन दिनों खेतों में चने की फसल की कटाई का काम चल रहा है। वहीं गेहूं की फसल भी कई जगह पक कर कट चुकी है। बारिश की आशंका से किसान चिंतित हो गए हैं। बैतूल में भी तेज हवाएं चलने लगीं। गरज-चमक के साथ करीब 5 मिनट तक बारिश होती रही। शुजालपुर में बारिश के कारण गिरे हुए गेहूं के रंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, जिससे फसल का भाव कम मिलेगा। कई जगह तेज हवा से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आड़ी भी हो गई। जिससे अब किसानों को फसल की कटाई हार्वेस्टर मशीन की जगह मजदूर लगाकर ही कराना पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को भी प्रदेश में बादल छाए रहने की उम्मीद है। सभी जगह हल्की बारिश होगी। सोमवार को भी भोपाल में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर शुरू होगा।

You May Also Like