Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे प्रार्थना

भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे प्रार्थना
Pooja Parmar
May 3, 2024

जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने हालिया वीडियो शेयर कर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है। भारती अस्पताल में भर्ती हैं। एक भावुक वीडियो शेयर कर कॉमेडियन ने बताया है कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। 

भारती सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर कॉमेडियन हैं। उन्हें कॉमेडी जगत का क्वीन भी कहा जाता है। अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से ऑडियंस के चेहरे पर मुस्कान लाने वालीं भारती ने एक हालिया वीडियो से फैंस को परेशान कर दिया है। लोग एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

दरअसल, भारती सिंह को हाल ही में अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉमेडियन और टीवी होस्ट ने अस्पताल से एक नया व्लॉग शूट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि पेट में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। पहले तो उन्होंने यह मानकर अस्पताल जाने से मना कर दिया था कि उन्हें गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हुई है, लेकिन जब दर्द कम नहीं हुआ तो उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।

भारती सिंह ने आगे बताया कि एडमिट होने के बाद टेस्ट हुए और पता चला कि उनके पित्ताशय में पथरी है। व्लॉग में भारती भावुक होती हुई नजर आ रही हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उनके साथ ऐसा कैसे हो गया। वह अपने बेटे गोला को भी मिस करती दिखीं। क्लिप में भारती के पति हर्ष लिंबाचिया भी परेशान दिखाई दिये। 

भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह डांस और सिंगिंग रियलिटी शोज को होस्ट करने के साथ यूट्यूब पर फनी व्लॉग्स भी शेयर करती रहती हैं। वह कपिल शर्मा शो में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में भारती नहीं हैं। इन दिनों भारती टीवी नाम के यूट्यूब चैनल पर वह अपना चैट शो होस्ट कर रही हैं। 

 

भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे प्रार्थना

You May Also Like