Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

विवादों के बीच आदिपुरुष 300 करोड़ के क्लब में शामिल, पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई; मुंतशिर ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की लगाई गुहार

The Fact India: फिल्‍म आदिपुरुष विवाद के बावजूद 300 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो गई है। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष पहले दिन वर्ल्डवाइड 140 करोड़ और दूसरे दिन 100 करोड़ की कमाई करने के बाद अब तीसरे दिन 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर 340 करोड़ रुपए वर्ल्डवाइड कमाकर इतिहास रच दिया है। इस बीच फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की। इस पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देने का फैसला किया है।

 

देश भर में फिल्‍म आदिपुरुष का विरोध हो रहा है। थिएटर में नारेबाजी, मॉल में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। फिल्‍म का डायलॉग्‍स लिखने वाले मुंतशिर का पुतला जलाया गया। मुंबई के नालासोपारा में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम फिल्म का शो रुकवा दिया। उन्होंने थिएटर में पहुंचकर नारेबाजी की और दर्शकों से हॉल के बाहर जाने को कहा। इसके बाद शो को रद्द करना पड़ा।

 

लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में भारतीय किसान यूनियन ने डायरेक्टर ओम राउत और राइटर मनोज मुंतशिर के पुतले जलाए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सनातन धर्म का मजाक उड़ाने के लिए बनाई गई है। भारतीय किसान यूनियन के मेंबर्स का कहना है कि सिर्फ फिल्म के डायलॉग बदलने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने इस फिल्म पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की।

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार की शाम हिंदूवादी संगठनों ने रैली निकाली। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मैग्नेटो मॉल के अंदर घुस गए। पुलिस की बैरिकेडिंग को भी उन्होंने तोड़ दिया। इसके बाद हॉल के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके हटाया।

 

वहीं, शाहरुख खान स्टारर पठान के बाद आदिपुरुष मात्र 3 दिनों में 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। हालांकि इस क्लब में एंट्री करने के बाद भी यह फिल्म पठान के फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। जहां पठान ने फर्स्ट वीकेंड में 351 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था वहीं आदिपुरुष इससे 11 करोड़ रुपए पीछे रह गई।

विवादों के बीच आदिपुरुष 300 करोड़ के क्लब में शामिल, पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई; मुंतशिर ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की लगाई गुहार

You May Also Like