Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मध्य प्रदेश में भाजपा को लग सकता है तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री दीपक जोशी बोले-छह मई को ज्वाइन करूंगा कांग्रेस, जो सम्मान देगा, मैं उसके साथ

The Fact India: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व मुख्‍यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रहे दीपक जोशी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। दीपक जोशी ने कांग्रेस ज्वाइन करने की तारीख छह मई बताई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ से उनकी बातचीत भी हो चुकी है। खुद भाजपा नेता दीपक जोशी ने इसकी पुष्टि की है। दीपक जोशी का कहना है कि जो सम्मान देगा, मैं उसके साथ रहूंगा।

 

दीपक जोशी ने कहा कि मैं पिताजी की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाऊंगा। जनता का जो सहयोग पिताजी को मिलता रहा है, उनको जीवित रखने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। पांच मई को मेरी पत्नी की पहली बरसी है। उसके बाद कांग्रेस ज्वाइन करूंगा। जब उनसे सवाल किया कि क्या पांच मई की तारीख फाइनल है, तो उन्होंने कहा कि छह मई को वे भोपाल आकर कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

 

साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई थी। इस्तीफा देने वालों में हाटपिपल्या से दीपक जोशी को हराकर विधायक बने मनोज चौधरी भी बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद हुए उपचुनाव में मनोज चौधरी फिर विधायक बन गए थे। चौधरी के विधायक बनने के बाद से ही दीपक जोशी उपेक्षित महसूस कर रहे थे।

 

दो महीने पहले फरवरी में पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने सोशल मीडिया पर खुलेआम दर्द बयां किया था। उन्होंने लिखा था- छल कपट और पाप का फल धरती पर भुगतना पड़ता है। याद रखना समय किसी को माफ नहीं करता है। इससे पहले भी दीपक जोशी कई बार सार्वजनिक तौर पर पीड़ा जाहिर कर चुके हैं।

 

2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर पूर्व मंत्री दीपक जोशी को हाटपिपल्या विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था। वर्तमान विधायक मनोज चौधरी कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। दीपक जोशी 2003 में बागली सीट से चुनाव जीते थे, लेकिन 2008 में परिसीमन के बाद बागली के आरक्षित होने के चलते वे हाटपिपल्या से चुनाव लड़े और दो बार विधायक बने।

मध्य प्रदेश में भाजपा को लग सकता है तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री दीपक जोशी बोले-छह मई को ज्वाइन करूंगा कांग्रेस, जो सम्मान देगा, मैं उसके साथ

You May Also Like