Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राहुल गांधी बोले- यह देश सिर्फ अदानी का नहीं, कर्नाटक की सरकार 40 फीसदी कमीशन वाली

The Fact India: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को कर्नाटक दौरे पर थे। यहां बेलगावी में उन्‍होंने कांग्रेस के युवा क्रांति समागम का शुभारंभ किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक में कुछ भी करवाना हो तो 40 फीसदी कमीशन देना पड़ता है। कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्‍ट सरकार है। सरकार के 40 फीसदी कमीशन लेने की शिकायत कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन और स्कूल मैनेजमेंट ने पीएम को चिट्‌ठी लिखकर की थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनकी चिट्‌ठी का जवाब तक नहीं दिया। यह देश सिर्फ अदानी या किसी एक का नहीं है। देश किसानों और गरीबों का है।

 

रैली के संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने रिजर्वेशन कोटा बढ़ाए जाने का वादा किया। उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आने पर एससी रिजर्वेशन को 15 से बढ़ाकर 17 फीसदी करेंगे। एसटी रिजर्वेशन को 3 से बढ़ाकर 7 फीसदी करेंगे और तीन साल तक हर ग्रेजुएट को 3 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। बता दें कि मई में कर्नाटक विधानसभा का चुनाव होना है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां से गुजर रहा था तो मुझे बताया गया कि इस प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता, चाहे कोई भी डिग्री ले लो, कर्नाटक की सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है।

 

उन्‍होंने कहा कि यहां विधायक का बेटा भ्रष्टाचार में पकड़ा जाता है, लेकिन सरकार उसकी रक्षा कर लेती है। भ्रष्टाचार का पूरा का पूरा फायदा 2-3 लोगों को होता है। बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी। मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी शामिल थे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हेडक्वार्टर में हुई बैठक में पार्टी ने चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है। एसडीपीआई के साथ गठबंधन के सवाल पर कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया है। हम अकेले ही लड़ेंगे और जीतेंगे।

 

बता दें कि कांग्रेसी नेताओं ने दावा किया है कि कर्नाटक में पार्टी 224 में से लगभग 150 सीटें जीतेगी। कांग्रेसी नेता सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य चुनाव को लेकर पार्टी उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट 22 मार्च को जारी करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सीईसी की बैठक में 224 सीटों वाले कर्नाटक विधानसभा में 110 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं। इसमें चार से पांच सीटों को छोड़ सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिए जाएंगे। कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में कर्नाटक शिवकुमार के भाई डीके सुरेश का भी नाम हो सकता है। डीके सुरेश अभी राज्य में कांग्रेस के इकलौते सांसद हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च के आखिरी हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। हाल ही मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार तीन दिन के कर्नाटक दौरे पर थे। राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 तक है, उससे पहले ही राज्य में विधानसभा चुनाव संपन्‍न करा लिए जाएंगे। 

राहुल गांधी बोले- यह देश सिर्फ अदानी का नहीं, कर्नाटक की सरकार 40 फीसदी कमीशन वाली

You May Also Like