Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
पेपर लीक मामले में फरार चल रहे भूपेंद्र सारण को SOG ने किया गिरफ्तार
- February 23, 2023 Author : Team Fact India JP
पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी भूपेंद्र सारण को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे एसओजी की टीम ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पकड़ लिया है और अब एसओजी की टीम उसे पकड़ कर जयपुर ला रही है। बता दें कि भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका सेकंड ग्रेड पेपर लीक कराने में मुख्य दोषी थे। राजस्थान सरकार ने दोनों पर एक ₹100000 का इनाम घोषित कर रखा था। अशोक राठौड़ के निर्देशन में बनी ADG, SOG, ATS की टीमों को सफलता मिली है।
अजमेर रोड पर स्थित अधिगम कोचिंग जो कि सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण के द्वारा चलाई जाती थी। दोनों पेपर लीक में नाम आने के बाद फरार हो गए थे। फरार होने के बाद जेडीए ने दोनों के द्वारा चलाए जाने वाले अधिगम कोंचिग तो ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही भूपेंद्र सारण के रजनी विहार स्थित मकान को तोड़ने की भी कार्रवाई की थी। उसका साथी सुरेश ढाका अभी फरार चल रहा है जिस पर एक लाख रुपए इनाम घोषित है।
बता दें कि जब राजस्थान में 2nd ग्रेड का पेपर लीक हुआ था तब सरकार पर काफी आरोप लगने लगे थे जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया था। पेपर लीक मामले में भूपेंद्र सारण की गिरफ्तारी के बाद गहलोत सरकार की बड़ी कामयाबी हो सकती है, क्योकि इसके बाद सरकार को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। इस मामलें लिप्त सरकारी कर्मचारियों को भी बर्खास्त कर दिया था। अब माना जा रहा है कि एसओजी की टीम उसे जयपुर लाकर पूछताछ करेगी जिसके बाद पेपर लीक मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
- Post By Team Fact India