Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 143

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7528

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
17%
मल्लिकार्जुन खड़गे
11%
बता नहीं सकते
6%
Total count : 18

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
38%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
15%
फिल्मों को हिट करने के लिए
38%
कुछ बता नहीं सकते
8%
Total count : 13

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

Syria : चली गई सत्ता अब पत्नी ने छोड़ा साथ बशर अल असद की बढ़ी टेंशन!

Syria : चली गई सत्ता अब पत्नी ने छोड़ा साथ बशर अल असद की बढ़ी टेंशन!
Abhishek Mudgal
December 23, 2024

सीरिया में तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति बशर अल असद का परिवार रूस में है। वह खुद भी रूस भाग चुके हैं। लेकिन इस बीच उनके लिए बुरी खबर आई है। तुर्की और अरब मीडिया ने रविवार को बताया कि अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद की ब्रिटिश पत्नी अस्मा अल-असद ने मॉस्को में अपने जीवन पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पति से तलाक के लिए अर्जी दी है। कथित तौर पर वह रूस में नहीं रहना चाहतीं और तलाक के बाद लंदन जाएंगी।

 

यरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अस्मा ने रूसी अदालत में तलाक के लिए आवेदन किया और मॉस्को छोड़ने के लिए विशेष अनुमति मांगी है। कथित तौर पर उनके आवेदन का मूल्यांकन वर्तमान में रूसी अधिकारी कर रहे हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अस्मा के पास ब्रिटिश और सीरिया की नागरिकता है। उनका जन्म और पालन-पोषण लंदन में सीरियाई माता-पिता ने किया। अस्मा साल 2000 में सीरिया चली गईं। उसी साल 25 साल की उम्र में उन्होंने असद से शादी कर ली।

 

हालांकि उनके शरण के अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया था। वहीं असद कथित तौर पर अभी भी गंभीर प्रतिबंधों के अधीन हैं। उन्हें मॉस्को छोड़ने या किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने की अनुमति नहीं है। रूसी अधिकारियों ने उनकी संपत्ति और पैसा भी जब्त कर लिया है। उनकी संपत्ति में 270 किग्रा सोना, 2 अरब डॉलर और मॉस्को में 18 अपार्टमेंट शामिल हैं। सऊदी अरब और तुर्की की रिपोर्ट्स के मुताबिक बशर अल-असद के भाई माहेर अल-असद को रूस में शरण नहीं दी गई है और उनके अनुरोध की अभी भी समीक्षा की जा रही है। माहेर और उनका परिवार रूस में नजरबंद है। हयात तहरीर अल-शाम के नेतृत्व में विद्रोही बलों ने दिसंबर की शुरुआत में असद को सत्ता से उखाड़ फेंका था। HTS अमेरिका के मुताबिक एक आतंकी संगठन है। लेकिन अमेरिका ने HTS के नेता अबू मोहम्मद अल-जुलानी के सिर पर से 10 मिलियन डॉलर का इनाम हटाने का फैसला किया है।